World

Prabhas and Pooja Hegde starrer Radhe Shyam first song to be out on November 15 Bhojpuri South mogi

,,


प्रभास (Prabhas) ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) की शूटिंग खत्म की है जिसकी जानकारी डायरेक्टर ओम राउत ने ट्विटर पर दी है, लेकिन रिलीज के लिए दर्शकों को अगस्त, 2023 तक इंतजार करना होगा. इसी के साथ प्रभास की नई फिल्म ‘राधेश्याम’ (Radhe Shyam) का पोस्टर रिलीज हुआ है. जैसा कि आप जानते हैं कि प्रभास के फैंस ‘राधेश्याम’ (Radhe Shyam Poster) के ताजा अपडेट को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में एक फैन ने इस फिल्म की टीम के खिलाफ एक सुसाइड नोट तक लिखा था, जो काफी ट्रेंड कर रहा है. इसी बीच मेकर्स ने ‘राधेश्याम’ का नया पोस्टर रिलीज कर इसके पहले गाने को लेकर भी जानकारी दी है.UV Creations की ओर से ट्विटर पर एक पोस्ट में ‘राधेश्याम’ को लेकर कहा गया है कि इंतजार खत्म हुआ और अपनी प्लेलिस्ट में ‘राधेश्याम’ (Radhe Shyam First Song) का पहला गाना सुनने के लिए तैयार हो जाइए. जानकारी के अनुसार, फिल्म का पहला ऑडियो सॉन्ग (Radhe Shyam Audio Song) 15 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. पिछले दिनों ही मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी किया था और इस लोग इसका गाना सुनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) नजर आएंगी. ऐसा पहली बार होगा जब फिल्मी पर्दे पर पूजा और प्रभास एक दूसरे संग रोमांस करते नजर आएंगे. दोनों की लव केमिस्ट्री दर्शकों को कितना इंप्रेस कर पाती है यह तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा लेकिन पहले टीजर के जरिए दोनों को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री (Bhagyashree) भी नजर आएंगी. वे ‘राधेश्याम’ में प्रभास की मां की भूमिका निभाएंगी.
रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण कुमार (Radha Krishna Kumar) ने किया है जबकि T-Series फिल्म और UV Creations इसे प्रोड्यूस कर रही हैं. जानकारी के लिए बता दें कि ‘राधेश्याम’ एक मेगा बजट की फिल्म है जिसकी लागत 350 करोड़ रुपए है. ये फिल्म 14 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसे चार भाषाओँ, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज़ किया जाएगा.
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.

Join Telegram

— (0)

Comments

SociallyKeeda processes your name and comment for public display under our Privacy Policy (DPDP Act 2023). Guest emails are kept confidential and used solely for moderation.

No comments yet — be the first to share your thoughts.

Related Posts

View All

You May Also Like