World

Kbc 13 amitabh bachchan have fun with arunodai Sharma on student special week pr- Socially Keeda



‘कौन बनेगा करोड़पति 13′ (Kaun Banega Crorepati 13) के स्टूडेंट स्पेशल वीक में छोटे-छोटे बच्चे कमाल कर रहे हैं. खुद शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी बच्चों की काबिलियत देख दंग रह जा रहे हैं. इसी कड़ी में अरुणोदय शर्मा (Arunodai Sharma) नामक एक बच्चा हॉट सीट पर बैठकर बिग बी के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है.पहाड़ी टोपी पहने और बेहद बातूनी इस बच्चे की बातें सुन खुद अमिताभ हंसते-हंसते लोटपोट हो जा रहे हैं. शो के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो को देखकर आपको भी शर्तिया मजा आ जाएगा.
Kbc 13 amitabh bachchan have fun with arunodai Sharma on student special week pr- Socially KeedaKbc 13 amitabh bachchan have fun with arunodai Sharma on student special week pr- Socially Keeda
दरअसल, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के स्टूडेंट स्पेशल वीक के दौरान अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर एक ऐसा बच्चा आया है,जिसकी बातें बेहद मजेदार हैं. चैनल के शेयर किए गए प्रोमो में दिख रहा है कि अमिताभ कहते नजर आ रहे हैं कि ‘अरुणोदय ये बताइए कि आपको किस तरह के गाने पसंद हैं. इस पर अरुणोदय कहते हैं कि सर मैं तो अभी बता नहीं सकता, मेरे तो करोड़ हैं, दिन निकल जाएगा. 3-4 बार हूटर बज जाएगा लेकिन मेरी बातें खत्म नहीं होंगी’. ये सुन बिग बी हंसने लगते हैं. इसके बाद अरुणोदय ‘जहां चार यार मिल जाए’ गाना गाते नजर आ रहे हैं. गाना खत्म करने के बाद ये बच्चा कहता है कि ‘सर इसी के साथ-साथ जनता का भी थोड़ा एंटरटेनमेंट हो गया’. इस पर जनता और अमिताभ ठहाका लगाते नजर आते हैं.

अमिताभ बच्चन भी इस बच्चे की जिंदादिली के कायल हो गए हैं. उन्होंने अरुणोदय के साथ शो की तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. अमिताभ इस बच्चे से इतने प्रभावित हो गए कि अपने इंस्टाग्राम पर लिख दिया कि ‘प्लीज इसे पीआर एक्सरसाइज मत समझिए, इस अद्भुत छोटे बच्चे को केबीसी में देखना मत भूलिएगा’. वहीं ट्विटर पर भी अरुणोदय की तारीफ शेयर की थी.
अमिताभ बच्चन ने अरुणोदय शर्मा के साथ सेट की तस्वीरें शेयर की हैं.
ये भी पढ़िए-‘रसोड़े में कौन था’ सासू मां के साथ तस्वीर शेयर कर बोलीं मीरा राजपूत, ‘शर्त लगा लीजिए…’बता दें कि अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘शराबी’ के ‘जहां चार यार मिल जाए’ गाने को अरुणोदय ने अपनी मासूमियत भरे अंदाज में गाकर बिग बी को खुश कर दिया. ये फिल्म 1984 में रिलीज हुई थी, इसमें अमिताभ के साथ जया प्रदा थीं.

Tags: Amitabh bachchan, Kaun Banega Crorepati 13, KBC 13

(13)
Join Telegram

— (0)

Comments

SociallyKeeda processes your name and comment for public display under our Privacy Policy (DPDP Act 2023). Guest emails are kept confidential and used solely for moderation.

No comments yet — be the first to share your thoughts.

Related Posts

View All

You May Also Like