World

Amrapali Dubey makes first Reel Video With Khesari user said Where is Rickshaw wala Watch here Raya- Socially Keeda



Aamrapali Dubey And Khesari First reel Video: भोजपुरी यूट्यूब क्वीन (Bhojpuri Actress) आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उन्हें अक्सर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav Nirahua) के साथ कभी रील वीडियो (Reel video) बनाते तो कभी फिल्म की शूटिंग करते देखा जाता है. लेकिन, इन दिनों वो अपनी कुछ फिल्मों की शूटिंग खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) के साथ भी कर रही हैं. इसी बीच उन्होंने उनके साथ अपना पहला रील वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम (Aamrapali Dubey instagram) पर शेयर कर दिया. इसे जहां फैंस काफी पसंद कर रहे हैं वहीं एक यूजर ने निरहुआ को लेकर तंज कस दिया है.दरअसल, भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) ‘आशिकी’ (Aashiqui) के बाद आम्रपाली दुबे-खेसारी लाल यादव (Amrapali Dubey And Khesari lal yadav) के साथ फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ (Doli Saja ke Rakhna) में काम कर रही हैं. ऐसे में इसकी शूटिंग में बिजी एक्ट्रेस ने खेसारी के साथ अपना पहला रील वीडियो उनके भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) ‘ललकी टिकुलिया जब साटेलु ए जान’ पर बनाया और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया. वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘सरप्राइजजजजज… खेसारीलाल यादव जी के साथ पहला रील वीडियो… ‘आशिकी’ जल्द आ रही है.’ इस वीडियो में आम्रपाली दुबे और खेसारी के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. फैंस को इनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है. इनके वीडियो को 40 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो वायरल हो रहा है.लेकिन, एक यूजर ने एक्ट्रेस के मजे लेने की कोशिश की. उसने निरहुआ को लेकर तंज कस दिया. आम्रपाली के खेसारी के साथ वीडियो बनाने पर एक यूजर ने लिखा, ‘रिक्शावाला कहां है.’ हालांकि, इस पर एक्ट्रेस ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है. आपको बता दें कि एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani And Khesari Controversy) से विवाद के बाद खेसारीलाल यादव उनके साथ काम नहीं कर रहे हैं. जहां एक्ट्रेस को दूसरे एक्टर्स का साथ मिल गया वहीं, खेसारी को भी आम्रपाली दुबे जैसी अदाकारा का साथ मिल गया है. वो इनके साथ बैक टू बैक कई फिल्मों में काम कर रही हैं.
खैर, अगर इसके अलावा आम्रपाली दुबे की फिल्मों की बात की जाए तो वो इन दिनों निरहुआ के साथ फिल्म ‘आई मिलन की रात’ (aayi milan ki raat) को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में इसका ट्रेलर वीडियो भी रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने अच्छा खासा रिस्पांस दिया. निरहुआ के साथ ही वो मूवी ‘फसल’ (Fasal) में भी नजर आएंगी. इसके साथ ही एक्ट्रेस निरहुआ के भाई प्रवेशलाल यादव (Pravesh lal yadav) के साथ फिल्म ‘साजन’ में भी काम कर रही हैं, जिसके शूटिंग का मुहूर्त बीते दिन ही था.

Tags: Aashiqui khesari lal yadav, Amrapali dubey, Khesari lal, Viral movies


Disclaimer: We at www.sociallykeeda.com request you to take a look at movement photos on our readers solely with cinemas and Amazon Prime Video, Netflix, Hotstar and any official digital streaming firms. Don’t use the pyreated web page to acquire or view online.Join Telegram

Stay Tuned with Sociallykeeda.com for more Entertainment information.
(0)

Related Posts

View All

You May Also Like