Health

वजायनल ड्रायनेस के बारे में पाएं पूरी जानकारी

A clear and informative overview of वजायनल ड्रायनेस के बारे में पाएं पूरी जानकारी, outlining the background, key facts, and essential details you need to know.

वजायनल ड्रायनेस के बारे में पाएं पूरी जानकारी

वजायनल ड्रायनेस यानी योनि में रूखेपन को वजायनल एट्रोफी या एट्रोफिक वैजिनाइटस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक आम लेकिन परेशान करने वाली स्थिति है, जिसे महिलाएं अपने जीवन में कभी न कभी अवश्य महसूस करती हैं। योनि में रूखापन (vaginal dryness) शर्मिंदगी और चिंता का कारण बन सकता है। ऐसा माना गया है कि लगभग 80% महिलाएं अपने जीवन में कभी न कभी हार्मोनल परिवर्तन के कारण योनि में रूखेपन को अनुभव करती हैं। ऐसा माना जाता है कि वजायनल ड्रायनेस (vaginal dryness) की समस्या तब होती है जब योनि(v*gina) के टिश्यू अच्छे से लुब्रिकेटेड और हेल्दी नहीं होते। 

योनि में रूखेपन के कई कारण हो सकते हैं जैसे हॉर्मोन लेवल में कमी, स्तनपान, बीमारी या कोई दवाई आदि। लेकिन मेनोपॉज को इसका मुख्य कारण माना गया है। ऐसा माना जाता है कि 51 और 60 उम्र के बीच की महिलाओं में मेनोपॉज के बाद यह समस्या होना बेहद सामान्य है। इस परेशानी के लक्षणों को जानने के बाद ही इस समस्या का उपचार संभव है। जैसा कि आपको बताया गया है कि यह समस्या बहुत ही सामान्य है। इसलिए, अगर आपको ऐसा लगता है कि इस समस्या का शिकार केवल आप ही हैं तो आप गलत हैं क्योंकि आप इसमें अकेली नहीं हैं। 

ड्राय वजायना (dry v*gina) को लेकर अपने मन में हीन भावना न लाने से आपको जल्दी ठीक होने और सही इलाज मिलने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही सेक्शुअल लाइफ में आत्मविश्वास वापस आएगा। जिससे जीवन में गुणवत्ता की तरफ एक कदम आगे बढ़ने में भी आपको सहायता मिलेगी। जानिए क्या हैं योनि में रूखापन(vaginal dryness) होने के कारण? इसका इलाज किस तरह से किया जाता है, यह जानकारी पाना भी न भूले।

वजायनल ड्रायनेस(vaginal dryness) के क्या हैं लक्षण

ड्राय वजायना (dry v*gina) होने के कारणों से पहले इसके लक्षणों के बारे में आपका जानना बेहद जरूरी है। अगर आप लक्षणों के बारे में सही समय पर जान पाएंगे, तो इसका इलाज भी उतनी ही जल्दी होगा। वजायनल ड्रायनेस (vaginal dryness) के कई लक्षण हो सकते हैं, जैसे:

  • योनि में जलन, खुजली, सूजन, ब्लीडिंग और ड्रायनेस होना। खुजली के कारण योनि के आसपास की त्वचा को नुकसान होता है, उसमें जलन होती है और खुजली बढ़ जाती है।
  • अगर योनि में जलन और घाव हो, तो बेचैनी होना भी सामान्य है।
  • संभोग के दौरान दर्द होना।
  • इन्फेक्शन होना। इन्फेक्शन के साथ ही डिस्चार्ज भी आप अनुभव कर सकते हैं। यदि, आपको लगता है कि आपको संक्रमण है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें: योनि में गीलापन क्या है? जानिए वजाइनल डिस्चार्ज के बारे में विस्तार से

कुछ महिलाओं को ऊपर दिए लक्षणों के अलावा भी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में, अगर आपको कोई भी समस्या होती है तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।

वजायनल ड्रायनेस

Read also: Best Ways To Get Rid Of Pimples Overnight

योनि में रूखेपन का कारण(dry v*gina causes) को जानें

अधिकतर मामलों में योनि में रूखापन(vaginal dryness) तब होता है जब एस्ट्रोजन हॉर्मोन लेवल कम होता है। इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं।

  • मेनोपॉज वजायनल ड्रायनेस(vaginal dryness) का मुख्य कारण है। ऐसा माना जाता है कि जैसे -जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे ही यह परेशानी बढ़ सकती है। यह समस्या योनि को पतला और कम इलास्टिक भी बनाती है।
  • बच्चे के जन्म के बाद और स्तनपान के बाद भी अधिकतर महिलाएं इस परेशानी का सामना करती हैं।
  • कैंसर उपचार के लिए कीमोथेरेपी या रेडिएशन भी इसका कारण हो सकती है।
  • अंडाशय का सर्जिकल रिमूवल भी इस समस्या की वजह हो सकता है।
  • गर्भाशय संबंधी फाइब्रॉएड या एंडोमेट्रियोसिस के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली एंटी-एस्ट्रोजन दवाइयों को भी योनि में रूखेपन का कारण(dry v*gina causes) माना जाता है।
  • साबुन, हाइजीन प्रोडक्ट, डाई, डिटर्जेंट, परफ्यूम आदि से भी यह समस्या हो सकती है। कई महिलाएं यह शिकायत करती हैं कि उन्हें साबुन, डिटर्जेंट आदि से एलर्जी हो जाती है। यह एलर्जी योनि में रूखेपन का कारण(dry v*gina causes) बनती है। हालांकि, एलर्जी पैदा करने वाले कण तौलिये और अंडरगारमेंट आदि में भी हो सकते हैं।
  • मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक कारक जैसे चिंता या तनाव सेक्शुअल इच्छा को प्रभावित करते हैं। इनसे वजायनल ड्रायनेस(vaginal dryness)  की समस्या हो सकती है। क्योंकि, इससे सामान्य वजायनल लुब्रिकेशन नहीं हो पाती। यही नहीं, जब महिला चिंता में होती है तो खून का प्रभाव भी सही से नहीं होता और यह भी योनि में रूखेपन का कारण(dry v*gina causes) बन सकता है।

वजायनल ड्रायनेस

यह भी पढ़ें: क्या आपको भी सेक्स करते समय महसूस होता है योनि का कसाव?

योनि में रूखापन के कारण (dry v*gina causes) कुछ अन्य भी हो सकते हैं, जैसे: 

  • एलर्जी या सर्दी की दवाईयां
  • कुछ एंटी डेप्रेसेंटस भी इसकी वजह बन सकती हैं। 
  • डाउचिंग (douching)
  • सेक्स से पहले पर्याप्त फोरप्ले नहीं करना 
  • श्रोगेन सिन्ड्रोम(Sjogren syndrom) जो एक ऑटोइम्यून विकार जो पूरे शरीर में सूखापन पैदा कर सकता है)
  • निकोटीन और शराब जैसे पदार्थों के कारण 
  • भावनात्मक उतार- चढ़ाव के कारण।

विभिन्न प्रसव प्रक्रिया का स्तनपान और रिश्ते पर क्या प्रभाव पड़ता है, जानिए

वजायनल ड्रायनेस(vaginal dryness) का निदान

जब आपको योनि में असहजता, जलन और खुजली आदि महसूस होती है तो तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें। ड्राय वजायना (dry v*gina) के निदान के लिए आपके डॉक्टर आपसे सेहत संबंधी परेशानियों और इस रोग के लक्षणों आदि के बारे में पूछ सकते हैं। इसके साथ ही वो यह बात भी जानना चाहेंगे कि किन चीजों से वजायनल ड्रायनेस(vaginal dryness) और इससे होने वाली समस्याएं बढ़ती हैं या कम होती हैं। इसके बाद डॉक्टर पेल्विक की जांच और योनि भी जांचेंगे कि योनि में लालिमा या अन्य कोई परेशानी तो नहीं है। ताकि, योनि में रूखेपन का कारण(dry v*gina causes) पता चल जाए। जिसमे वजायनल और यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन भी शामिल है। आपका पेप टेस्ट भी कराया जा सकता है। पेप टेस्ट के लिए डॉक्टर आपकी योनि(v*gina) या सर्विक्स से सेल भी ले सकते हैं।

दवाईयां

वजायनल ड्रायनेस अधिकतर एस्ट्रोजन लेवल के कम हो जाने के कारण होती है और इसका उपचार टोपिकल एस्ट्रोजन थेरेपी के द्वारा किया जा सकता है। ये आपके शरीर में बनने वाले कुछ हार्मोन की जगह ले लेते हैं। इससे वजायनल ड्रायनेस(vaginal dryness) के लक्षणों से मुक्ति पाने में मदद मिलती है।

महिलाओं में वजायनल एस्ट्रोजन(Vaginal estrogen) का लेवल बढ़ाने के कुछ तरीके इस प्रकार हैं:

  • रिंग (एस्ट्रिंग): इसमें डॉक्टर एक छोटा सा लचीला रिंग आपको देंगे ताकि आप उसे अपनी योनि में डालें। इस रिंग से टिश्यू में सीधे तौर पर एस्ट्रोजन निकलता है। इस रिंग को हर तीन महीनों में बदला जाता है।
  • दवाई : इस तरीके में उपचार के पहले दो हफ़्तों में दिन में एक बार एक डिस्पोजल एप्लीकेटर से एक टेबलेट योनि में डाली जाती है। कुछ समय बाद इस तरीके को हफ्ते में दो बाद करना होता है, जब तक आपकी समस्या दूर न हो।
  • क्रीम (प्रेमारिन): इसमें वजायना में क्रीम लगाने के लिए एक एप्लीकेटर का प्रयोग किया जाता है। आप आमतौर पर रोजाना एक या दो हफ़्तों तक इसे लगाते हैं। जो बाद में डॉक्टर की सलाह के बाद हफ्ते में तीन बार हो जाता है। एस्ट्रोजन प्रोडक्ट के कुछ साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं जैसे योनि से ब्लीडिंग होना या छाती में दर्द आदि।

यह भी पढ़ें: जानिए क्यों होती है योनि में खुजली? ऐसे करें उपचार

Read also: How to Decide When a Health Concern Needs Professional Advice

किन स्थितियों में वजायनल टोपिकल एस्ट्रोजन की सलाह दी जाती है?

वजायनल एस्ट्रोजन(Vaginal estrogen) की सलाह इन स्थितियों में दी जाती है। जब आपको ,

हालांकि, टोपिकल वजायनल एस्ट्रोजन(Vaginal estrogen) के बारे में अधिक रिसर्च नहीं की गयी है। लेकिन, डॉक्टर यह मानते हैं कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है।

वजायनल ड्रायनेस

वजायनल ड्रायनेस से छुटकारा पाने के अन्य तरीके

वजायनल ड्रायनेस का उपचार इसके लक्षणों पर निर्भर करता है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रख कर इस समस्या से बच सकते हैं, जैसे:

रेगुलर सेक्स

एक एक्टिव सेक्शुअल लाइफ वजायनल ड्रायनेस (vaginal dryness) को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है। इससे महिलाओ के वजायनल टिश्यूस में रक्त का प्रवाह बढ़ता है। जिससे वजायनल ड्रायनेस(vaginal dryness) दूर होती है। इसके साथ ही पर्याप्त फोरप्ले से भी ड्रायनेस कम होती है और सेक्स अधिक खुशनुमा बनता है।

कॉटन अंडरवियर का प्रयोग

सिंथेटिक अंडरगारमेंट से वजायना संबंधी परेशानियां बढ़ती है और इससे हवा का फ्लो भी सही से नहीं हो पाता। कॉटन की अंडरवियर से वजायना को पर्याप्त हवा जाती है।

Read also: Nose Blackheads: A Step By Step Guide To Remove Blackheads On Nose

गर्भवती होने की सही उम्र के बारे में है जानकारी, तो खेलें क्विज

फाइटोएस्ट्रोजन युक्त आहार

टोफू, बीज और ड्रायफ्रूटस में फाइटोएस्ट्रोजन की मात्रा अधिक होती है। जिससे इस समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें:पब्लिक टॉयलेट यूज करने पर होने वाली योनि इंफेक्शन से कैसे बचें?

अन्य उपाय

  • योनि के नजदीक स्ट्रांग परफ्यूम, साबुन और लोशन का प्रयोग न करें।
  • सेक्स के दौरान या पहले लुब्रीकेंट या वजायनल मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें ताकि संभोग के दौरान योनि में नमी हो।
  • कुछ नेचुरल आयल को भी आप वजायनल ड्रायनेस(vaginal dryness) को दूर करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। जैसे ग्रेप सीड, ओलिव, स्वीट आलमंड, सूरजमुखी या कोकोनट के तेल का प्रयोग आदि। इसके साथ ही सेक्स से पहले लंबे समय तक फॉरप्ले करें।
  • पैल्विक फ्लोर व्यायाम से आप कमजोर योनि की मांसपेशियों को मजबूत कर सकते हैं और तंग मांसपेशियों को आराम प्रदान कर सकते हैं। इसलिए व्यायाम करें। इस स्थिति में कौन से व्यायाम करने चाहिए इसकी सलाह भी आप किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पीरियड्स में योनि में जलन क्यों होती है? जानिए इसके कारण और इलाज

योनि में रूखापन(vaginal dryness) महिलाओं के शारीरिक, मानसिक जीवन को प्रभावित करता है। हालांकि, महिलाएं इस समस्या को अपने डॉक्टर या किसी भी अन्य व्यक्ति से शेयर नहीं करना चाहती और शेयर करने में संकोच करती हैं। लेकिन, अगर यह वजायनल ड्रायनेस (vaginal dryness)  आपकी जीवनशैली खासतौर पर आपकी सेक्स लाइफ और रिश्तों को प्रभावित करती है तो अपनी डॉक्टर की अपॉइंटमेंट अवश्य लें। जिन महिलाओं को वजायनल ड्रायनेस(vaginal dryness) के सामान्य लक्षण हैं, वो वजायनल सामान्य मॉइस्चराइजिंग और लुब्रीकेंट से ही आराम पा सकती हैं। लेकिन, अगर यह आपकी जीवन को अधिक प्रभावित कर रही है तो इसका सही इलाज कराना ही एकमात्र उपाय है।

हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है

— (0)

Comments

SociallyKeeda processes your name and comment for public display under our Privacy Policy (DPDP Act 2023). Guest emails are kept confidential and used solely for moderation.

No comments yet — be the first to share your thoughts.

Related Posts

View All

You May Also Like