World

Sooryavanshi Box Office Collection 9th days know how many crores Earn EntPKS- Socially Keeda



नई दिल्ली. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ लगातार ही अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. कोरोना के कारण पिछले काफी लंबे समय से यह फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही थी, और आखिरकार इस फिल्म को 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया.रिलीज के पहले दिन से ही ‘सूर्यवंशी’ ने बॉक्स ऑफिस (Sooryavanshi Box Office assortment) पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते फिल्म ने कमाई के मामले में 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार करने में सफलता हासिल की. वहीं, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 9वें दिन भी पैसों की बारिश कर दी. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने एक ट्वीट करते हुए इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है.
Twitter @taran_adarsh
तरण आदर्श के अनुसार ने ‘सूर्यवंशी’ ने 9वें दिन कुल 10.35 करोड़ रुपये की कमाई की है और इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 137.84 करोड़ हो चुका है. इस हिसाब से देखा जाए तो यह फिल्म 150 करोड़ से महज चंद कदम दूर है, और उम्मीद की जा रही है कि रविवार की कमाई के साथ शायद यह अपना 150 करोड़ आंकड़ा भी पार कर ले. कमाई के मामले में यह फिल्म रोहित शेट्टी के उम्मीदों पर खरी उतरी है.मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 100 करोड़ी क्लब में फिल्म के शामिल होने के बाद मेकर्स ने अब फिल्म का रुख ओटीटी की तरफ करने के मन बना लिया है. खबर है कि मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज के लिए नेटफ्लिक्स (Netflix) के साथ हाथ मिला लिया है. ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ की ओटीटी (OTT) रिलीज के लिए मेकर्स ने नेटफ्लिक्स (Netflix) के साथ तगड़ी डील की है.रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को नेटफ्लिक्स ने 100 करोड़ रुपये में खरीदा है. खबर है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ आगामी 4 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की जाएगी. जल्द ही मेकर्स ओटीटी रिलीज का ऐलान भी कर सकते हैं.बता दें, ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) अक्षय कुमार के करियर की यह 15वीं ऐसी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ रुपये अधिक की कमाई की है. अक्षय की इस उपलब्धि पर फैंस अक्षय को दिल से बधाई दे रहे हैं. अक्षय के फैंस भी इस पोस्ट पर उन्हें बधाई देते हुए जमकर कमेंट कर रहे हैं. फिल्म क्रिटिक ने तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एक तस्वीर शेयर की है. फोटो में अक्षय खुलकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं.फिल्म क्रिटिक ने कैप्शन में लिखा है, ‘अक्षय कुमार: यह कामयाबी की मुस्कान है…’सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) की बड़ी कामयाबी उनके लिए खुशियां ले कर आई हैं. ये अक्षय कुमार के सुपरस्टारडम को साबित करता है. ‘सूर्यवंशी’ उनके करियर की 15वीं ऐसी फिल्म है, जो 100 करोड़ के पार हुई है. यह एक बड़ी कामयाबी है.’
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.

Disclaimer: We at www.sociallykeeda.com request you to have a look at movement footage on our readers solely with cinemas and Amazon Prime Video, Netflix, Hotstar and any official digital streaming corporations. Don’t use the pyreated site to acquire or view online.Join Telegram

Stay Tuned with Sociallykeeda.com for more Entertainment information.
(0)

Related Posts

View All

You May Also Like