Sex Facts

Some Naughty Questions To Ask Your Partner)

A clear and informative overview of Some Naughty Questions To Ask Your Partner), outlining the background, key facts, and essential details you need to know.

Ai Content material Generator

लव गेम: पार्टनर से पूछें ये नॉटी सवाल (Love Recreation: Some Naughty Questions To Ask Your Associate)

जब कभी आपके वैवाहिक जीवन में नीरसता-सी आने लगे, तब लव गेम ज़रूर खेलें और पार्टनर से पूछें नॉटी सवाल. इसमें ख़ासतौर पर जीवनसाथी से कुछ मज़ेदार शरारतभरे सवाल पूछें, जो न केवल उनको गुदगुदा दें, बल्कि उन्हें प्यार के सागर में बहने के लिए बेताब भी कर दें. तो शुरू करें प्यार का खेल और थोड़ा-सा रोमानी होकर शरारती सवालों से अपने प्यार को एक नया रंग दें.

 Some Naughty Questions To Ask Your Partner)

* मेरे शरीर के किन हिस्सों पर प्यार करना और ख़ासकर किस (चुंबन) करना अच्छा लगता है.

* पार्टनर संभवत: होंठ, गाल, माथा कुछ भी कह सकते हैं, पर आप अलर्ट रहें. उनके इस जवाब के साथ ही आपका दूसरा सवाल भी जुड़ा हुआ है.

* मेरा प्यारभरा स्पर्श आपको किस तरह की अनुभूति कराता है- बेचैनी, उत्तेजना, दीवानगी..?

* जहां साथी ने दीवानगी कहा, तब माहौल को और भी रोमांटिक बनाने के लिए प्यारभरा गीत गुनगुना सकते हैं.

* सेक्सुअल रिलेशन में प्यार करने का कौन-सा अंदाज़ आपको पागल कर देता है?

Read also: 17 Issues To Do When You Can’t Sleep As a result of Your Thoughts Hates You

* पार्टनर के जवाब के बाद उसी अंदाज़ को जब भी मौक़ा मिले दोहराते रहें और प्यार का पागलपन बरक़रार रखें.

* मेरे साथ न रहने पर मुझे लेकर कोई फैंटेसी होती है?

यह भी पढ़े: लव से लेकर लस्ट तक… बदल रही है प्यार की परिभाषा (What Is The Distinction Between Love And Lust?)

* यक़ीनन कुछ दिलचस्प जवाब सुनने को मिल सकते हैं. ख़्वाबों-ख़्यालों का यह प्यार का शीशमहल दोनों को लंबे समय तक रोमांच से सराबोर करता रहेगा.

* पहली बार प्यार करते समय कौन-सी क्रिया-प्रतिक्रिया दिल को छू गई थी?06

* हर कपल को पहली बार का किया गया प्यार कई तरह के खट्टे-मीठे अनुभव दे जाता है, जिन्हें वे ताउम्र ख़ूबसूरत लम्हे के रूप में दिल के कोने में संजोए रखते हैं.

* प्यार करते समय ऑर्गैज़्म के समय किस तरह की हलचल दिलो-दिमाग़ में हो रही थी?

* अव्वल तो अक्सर यह पल कोई भी सही तरी़के से शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाता. हां, पर कुछ अधिक शरारती कपल भी होते हैं, जो उस पल को बढ़ा-चढ़ाकर बताने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखते. देखें, आपके पार्टनर क्या कहते हैं?

Read also: Sleep Quality and Sexual Well-Being: Why Rest Matters

* मेरे होंठों व आंखों में से सबसे अधिक सेक्स अपील आपको किसमें लगती है?

* दोनों के ही बेहद ख़ास मायने है, एक चिंगारी है, तो दूसरा आग. अब भला पार्टनर क्या कहें कैसे कहें.

* क्या कभी ऐसा हुआ है कि सेक्सुअल रिलेशन के उन ख़ास मदहोशभरे पलों में किसी और की याद आ गई हो, फिर चाहे वो अफेयर, क्रश या फिर कोई और ही क्यों न हो.

* पति महोदय से इसका तुरंत जवाब शायद ही मिल पाए, लेकिन दिल में प्यार का तूफ़ान ज़रूर हिचकोले लेने लगेगा.

* आज रात को बेडरूम में क्या पहनूं- नाइटी, मिनी या कोई सेक्सी ड्रेस, शॉर्ट्स या फिर कुछ भी नहीं..?

* आपका यह मदभरा सवाल उन्हें न केवल प्यार में घायल कर देगा, बल्कि रात के इंतज़ार के लिए बेसब्र भी कर देगा.

* सेक्स करते समय लाइट्स ऑन रखें या फिर ऑफ, किस तरह के रूप-अंदाज़ में प्यार करना चाहते हैं?

* अक्सर कपल प्यार करते समय लाइट्स ऑफ रखना ही पसंद करते हैं, पर कुछ ऐसे भी होते हैं, जो ऐसे समय में पार्टनर के हर रंग, रूप का दीदार करना चाहते हैं.

Read also: 5 Lies About S*x That You May Have Been Believing

* पिछली बार जब हम साथ नहाए, तो उस समय मेरे किस एक्शन ने तुम्हें सबसे ज़्यादा क्रेज़ी कर दिया था?

* कई पार्टनर्स रोमांटिक लाइफ में एक्साइटमेंट लाने के लिए साथ नहाने के फंडे को भी अपनाते हैं. लेकिन इसमें आपकी कौन-सी हरकत, शरारत उनको पागल कर गई जानना भी तो ज़रूरी है.

* मैं प्रेमिका के रूप में अधिक सेक्सी थी या फिर शादी के बाद पत्नी के रूप में अधिक हूं?

* बेचारे पति महाशय कंफ्यूज़ कि क्या जवाब दें. हो सकता है कि वे बीच का रास्ता अपनाएं और कह दें कि दोनों में तुम लाजवाब हो…

* अंतरंग संबंध के समय फोरप्ले अधिक उत्तेजित करता है कि सेक्स में वाइल्ड एक्शन,  ओरल सेक्स, सॉफ्ट टच या फिर कुछ और..?

* हर किसी की पसंद अपनी-अपनी होती है, पर उद्देश्य एक ही होता है चरमोत्कर्ष यानी ऑर्गैज़्म तक पहुंचना.

– ऊषा गुप्ता

यह भी पढ़े: बोरिंग पति को यूं बनाएं रोमांटिक (How To Get Your Husband To Be Romantic: 10 Methods)



Supply: https://www.merisaheli.com/love-game-some-naughty-questions-to-ask-your-partner/
— (0)

Comments

SociallyKeeda processes your name and comment for public display under our Privacy Policy (DPDP Act 2023). Guest emails are kept confidential and used solely for moderation.

No comments yet — be the first to share your thoughts.

Related Posts

View All

You May Also Like