एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा (Kareena Kapoor & Amrita Arora) के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर (Sanjay Kapoor Wife’s Maheep Kapoor) भी इस वायरस से संक्रमित हो गई हैं. इस बात की पुष्टि खुद संजय कपूर ने की है. उन्होंने बताया है कि महीप को हल्के लक्षण हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है. संजय और महीप की बेटी शनाया कपूर (Shana kapoor) ने अपने इंस्टग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए एक इमोशनल मैसेज लिखा है. इस पोस्ट पर शनाया की मां ने भी कमेंट किया है. साथ ही बॉलीवुड के दूसरे स्टार्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
शनाया के पोस्ट पर सुहाना ने किया कमेंटशनाया कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके पिता संजय कपूर और उनका भाई नजर आ रहा है. इस तस्वीर में उनकी मां नहीं हैं. ऐसा लग रहा है कि वो अपनी मां को बहुत मिस कर रही हैं. पोस्ट के साथ ही उन्होंने बेहद इमोशनल कैप्शन लिखा है ‘हर पल खुशियों के साथ जिओ…लव यू मम्मा’ . अपनी लाडली बेटी के इस पोस्ट पर फौरन रिप्लाइ करते हुए महीप कपूर ने लिखा, ‘लव यू माय बेबी’. संजय कपूर ने हर्ट इमोजी के साथ कमेंट किया है. वहीं शनाया की खास दोस्त शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी पोस्ट पर कमेंट किया है. दिल वाली इमोजी के साथ सुहाना ने अपने इमोशन का इजहार किया है.
शनाया के पोस्ट पर सुहाना ने भी कमेंट किया है(फोटो साभार Instagram/@shanyakapoor)
करण जौहर की थी पार्टीसीमा खान और महीप कपूर में गहरी दोस्ती है.दोनों अक्सर साथ में पार्टी एन्जॉय करती नजर आती हैं. अब जब महीप कपूर और सीमा खान भी कोविड पॉजिटिव हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी में शामिल होने वाले अन्य सेलेब्स पर भी कोविड संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है.इस पार्टी में नीना गुप्ता की बेटी मसाबा, रिया कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा भी शामिल थीं.मुंबई बीएमसी का कहना है कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा ने पिछले दिनों कोविड नियमों को उल्लघंन करते हुए कई पार्टी की हैं. BMC ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से RT-PCR टेस्ट कराने की अपील की है. बीएमसी की टीम बिल्डिंग कंपाउंड और अन्य परिसर को सेनेटाइज करेगी.वहीं करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने ईटाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, ‘जब करीना कपूर को हल्का बुखार और शरीर में दर्द महसूस हुआ तो उसने फौरन कोविड टेस्ट कराने का फैसला किया. फिलहाल, करीना की हालत ठीक है. इस वक्त करीना के दोनों बच्चे तैमूर और जेह उनसे अलग हैं. और यह फैसला खुद करीना ने किया है.’
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi. हमें Facebook, Twitter, Instagram और Telegram पर फॉलो करें.
Tags: Corona Affected, Karan johar, Kareena kapoor, Shanaya Kapoor
Comments
No comments yet — be the first to share your thoughts.