मुंबईः साउथ सुपरस्टार राम चरण तेजा Ram Charan(), जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और बॉलीवुड स्टार्स आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अजय देवगन (Ajay Devgn) जैसे सितारों से सजी एसएस राजामौली (S. S. Rajamouli) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आरआरआर (RRR)’ की लंबे समय से चर्चा हो रही है. हाल ही में आरआरआर का टीजर जारी किया गया है. आरआरआर के टीजर (RRR Teaser) में ही कई ग्रैंड सीन्स देखने को मिल रहे हैं, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. टीजर देखने के बाद कई सेलिब्रिटी भी इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. वहीं दर्शकों के बीच भी फिल्म की रिलीज का इंतजार बढ़ गया है.
आरआरआर के टीजर में जूनियर एनटीआर, राम चरण तेजा, अजय देवगन और आलिया भट्ट सहित सभी स्टार्स का दमदार लुक देखने को मिल रहा है, जो अब चर्चा में छा गया है. टीजर में सभी स्टार्स के लुक की खूब तारीफ हो रही है. लेकिन, टीजर में जिस स्टार के लुक की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है आलिया भट्ट की. आलिया भट्ट का हैरान-परेशान अंदाज उनके फैंस को भी परेशान कर रहा है. कई यूजर्स ने आलिया के लुक पर प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किए हैं.
Read also: Ajmer Rain: School Wall Collapses, Five Tourist Cars Damaged

टीजर में वॉर, एक्शन और फाइट सीन की धूम देखने को मिल रही है, जिस पर दर्शक प्रतिक्रिया दे रहे हैं. टीजर की शुरुआत होती है एक बड़े दंगल के साथ. जिसके बाद पहले खून से लथपथ जूनियर एनटीआर नजर आते हैं, फिर पुलिस की वर्दी में राम चरण तेजा का दमदार अंदाज दिखाई देता है.
इसके बाद बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन एक क्रांतिकारी के रूप में अंग्रेजों पर गोली बरसाते दिखाई देते हैं और आलिया भट्ट बेहद हैरान परेशान सी लगती हैं. टीजर का अंत होता है एक खूंखार शेर की दहाड़ के साथ.
Read also: How to Choose the Right Pickup Truck Based on Your Needs in Saudi Arabia
आरआरआर का टीजर शेयर करते हुए आलिया भट्ट कैप्शन में लिखती हैं- ‘भारत की सबसे बड़ी एक्शन ड्रामा की झलक. आपसे सिनेमाहॉल में मिलते हैं 7 जनवरी 2023 को. #RRRMovie.’ टीजर पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान सहित कई स्टार्स और फैंस ने प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया यूजर इसे पहले से ही ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं.
Read also: Yelagiri Sightseeing Guide for a Relaxing Weekend Trip
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.
Comments
No comments yet — be the first to share your thoughts.