भोजपुरी एक्टर (Bhojpuri Actor) रितेश पांडेय (Ritesh pandey) आज इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. अपने गानों और फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. वो खुद से जुड़ी पोस्ट्स शेयर करते रहते हैं. ऐसे में अब रितेश ने इंस्टाग्राम (Ritesh Pandey instagram) पर अपनी पत्नी के साथ 8 महीने बाद पहली बार सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की है. इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने उनके लिए प्यारा सा नोट भी लिखा है.
दरअसल, रितेश पांडेय (Ritesh Pandey Spouse) ने इंस्टाग्राम पर पत्नी वैशाली के साथ फोटोज उनके जन्मदिन के मौके पर शेयर की है और इस मौके पर उन्होंने उनके लिए प्यारा सा नोट भी लिखा है, ‘आपको ढेर सारी शुभकामनाएं. वैशाली पांडेय ईश्वर तुम्हें हमेशा खुश रखें. तुम मेरे साथ हो, इसलिए बहुत लकी हूं.’ उनकी इस पोस्ट के बाद एक्ट्रेस रिचा दीक्षित, यश कुमार, सीमा सिंह (Seema Singh), यामिनी सिंह (Yamini Singh), अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu), अंजना सिंह (Anjana Singh) और प्रियंका रेवरी जैसे भोजपुरी सितारों ने उनकी पत्नी को जन्मदिन विश किया है. फोटोज में रितेश और उनकी पत्नी वैशाली को साथ में पोज देते और स्माइल करते हुए साफतौर से देखा जा सकता है. उनकी इन तस्वीरों को 21 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. फैंस भी इन्हें साथ में काफी पसंद कर रहे हैं. शादी के बाद पहली बार फोटोज का यूं सामने आना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था.आपको बता दें रितेश पांडेय और वैशाली (Ritesh Pandey And Vaishali Pandey) ने इस साल मई में सात में फेरे लिए थे. इनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी. इस कपल ने 14 मई को वाराणसी में सात फेरे लिए थे. इनकी शादी में परिवार और दोस्त ही शामिल हुए थे.बहरहाल, अगर रितेश पांडेय की आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो इसमें ‘बिहार एक्सप्रेस’, ‘दबंग दामाद’, ‘दिल तुझ पर कुर्बान’ और ‘डोली’ में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा भी उनकी पाइपलाइन में ढेरों फिल्में हैं. इसके अलावा हाल ही में रितेश का एक्ट्रेस नेहा राज का म्यूजिक वीडियो ‘सलमान आया है 2’ (Salman Aaya hai 2) रिलीज हुआ है. इसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bhojpuri Cinema, Ritesh pandey
Disclaimer: We at www.sociallykeeda.com request you to have a look at movement footage on our readers solely with cinemas and Amazon Prime Video, Netflix, Hotstar and any official digital streaming firms. Don’t use the pyreated website to acquire or view online.Join Telegram Stay Tuned with Sociallykeeda.com for more Entertainment information.