मुंबईः अभिनेता मुकेश जे भारती (Mukesh Bharti) ने आने वाली एक्शन-ड्रामा मूवी ‘प्यार में थोड़ा ट्विस्ट (Pyar Mein Thoda Twist)’ का पोस्टर जारी किया है. यह मूवी पहले से ही फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हई है. फिल्म अभिनेता मुकेश जे भारती और अभिनेत्री ऋचा मुखर्जी (Richa Mukherjee) की लव केमिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म की स्टार कास्ट राजेश शर्मा, अतुल श्रीवास्तव, गोविंद नामदेव, अलका अमीन, संतोष शुक्ला, सोमा राठौड़ और अर्पित भदौरिया, राजीव पांडे, ओंकार दास मानिकपुरी, साहबदास मानिकपुरी, मंजू भारती हैं. इसका निर्देशन पार्थो घोष ने किया है. इससे पहले मुकेश जे भारती और पार्थो घोष की जोड़ी ‘मौसम इकरार के, दो पल प्यार के’ में दिखी थी.मुकेश जे भारती ने कहा, “मेरी आने वाली फिल्म ‘प्यार में थोड़ा ट्विस्ट’ का पोस्टर आउट हो गया है. मुझे लोगों, परिवार और दोस्तों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. मैं अपने निर्देशक पार्थो घोष को उनके भरोसे और विश्वास के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. आज का दिन मेरे और मेरी टीम के लिए बहुत बड़ा दिन है.”एक्शन-ड्रामा फिल्म है
‘प्यार में थोड़ा ट्विस्ट’ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है. यह लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के पास एक कस्बे की कहानी है. फिल्म के हीरो मुकेश जे. भारती और हीरोइन माया एक-दूसरे से प्यार करते हैं. जबकि उनके परिवारों में रंजिश चली आ रही होती है. ज्वाला सिंह उर्फ मिस्टर वॉन्टेड की एंट्री के साथ मूवी में एक ट्विस्ट आता है. हर कोई मिस्टर वांटेड को ढूंढ रहा है. 18 फरवरी 2023 को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का निर्देशन पार्थो घोष ने किया है. मंजू भारती द्वारा निर्मित किया गया है. विजय सिंह भदौरिया, नूर फातिमा, अजीता सिंह भदौरिया इसके सह-निर्मिता हैं. विवेक फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस और वीएसवी पिक्चर्स के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है.फिल्म के लिए म्यूजिक बप्पी लाहिरी ने तैयार किया है. फिल्म 18 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Entertainment, Entertainment information.
Disclaimer: We at www.sociallykeeda.com request you to take a look at movement photos on our readers solely with cinemas and Amazon Prime Video, Netflix, Hotstar and any official digital streaming corporations. Don’t use the pyreated site to acquire or view online.Join Telegram Stay Tuned with Sociallykeeda.com for more Entertainment information.
Comments
No comments yet — be the first to share your thoughts.