जमाना चाहे कितना भी आधुनिक हो गया हो, लेकिन सेक्स को आज भी एक निजी विषय माना जाता है। इस बारे में अभी भी खुलकर बात नहीं की जाती। इसका परिणाम यह होता है कि अधिकतर लोगों को सेक्स के बारे में सही और सटीक जानकारी नहीं मिल पाती। जिसका बुरा प्रभाव सेक्स लाइफ के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। अगर इसके बारे में खुलकर बात की जाए तो निस्संदेह सेक्स लाइफ बेहतर बन सकती है। इस बात से तो आप भी सहमत होंगे कि हर व्यक्ति अपनी सेक्स लाइफ को एक्साइटिंग, रोमांचक और स्पाइसी बनाना चाहता है। यानी, सामान्य सेक्शुअल एक्टिविटीज से कुछ अलग करने की चाहत हर किसी को होती है। अपनी बोरिंग सेक्स लाइफ को दिलचस्प बनाने और उसमें स्पाइस लाने का एक तरीका है, जिसे किंकी सेक्स के नाम से जाना जाता है।
अगर आप अपनी सेक्स लाइफ में एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, तो किंकी सेक्स के बारे में जानकारी पाना आपके लिए बेहद जरूरी है। इससे आपको अपनी फैंटेसीज को पूरा करने का मौका भी मिलेगा। जानिए क्या है यह किंकी सेक्स, किंकी सेक्स टिप्स (kinky s*x tips)और पाएं इस बारे में पूरी जानकारी।
किंकी सेक्स (Kinky s*x) क्या है?
सेक्स के कई तरीकों के बारे में आपने सुना होगा जैसे एनल सेक्स, ओरल सेक्स, फिंगर सेक्स आदि। लेकिन, किंकी सेक्स के बारे में शायद ही आप जानते होंगे। किंकी सेक्स का मतलब है अपनी बोरिंग सेक्स लाइफ को रोमांचक और रंगीन बनाना। यानी, सामान्य सेक्स से कुछ अलग और ऐसा ट्राय करना जो आपने पहले कभी न किया हो। आप एक तरह से इसे नया एक्सपेरिमेंट भी कह सकते हैं। किंकी सेक्स (Kinky s*x) आजकल बेहद लोकप्रिय हो रहा है। वैसे भी, अगर आपके सेक्स लाइफ में कुछ नया या एक्साइटेड न हो तो यह बोरिंग हो जाती है और इसका असर रिश्ते पर भी पड़ता है। इस तरह के सेक्स के लिए दोनों पार्टनर का राजी होना आवश्यक है। जानिए कैसे हो इसके लिए तैयार, किंकी सेक्स टिप्स (kinky s*x tips) और इनसे जुड़े कुछ तथ्यों के बारे में।
यह भी पढ़ें: जानिए आखिर कब सेक्स मजा नहीं बल्कि बन जाती है सजा ?
किंकी सेक्स (Kinky s*x) की तैयारी और कैसे करें पार्टनर को तैयार
किंकी सेक्स ट्राय करने से पहले आपको इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। यह जानकारी आप ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं या किसी दोस्त या करीबी से भी ले सकते हैं। सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि आपकी सेक्स फैंटेसी क्या है और आप इस दौरान क्या करना चाहते हैं ताकि आप अपने पार्टनर को भी यह बता कर तैयार कर सके। किंकी सेक्स के लिए आपका अपने पार्टनर को तैयार करना आवश्यक है, ताकि वो भी इस दौरान कम्फर्टेबल महसूस करे और आपका पूरा साथ दे सके।

किंकी सेक्स (Kinky s*x) के लिए आपका पार्टनर तुरंत मान जाए, ऐसा भी जरूरी नहीं। इसके लिए आपको उसे भी मनाना और तैयार करना होगा। सबसे पहले उससे इस बारे में बात करें। आपको तुरंत इस बारे में अपने पार्टनर से बात नहीं करनी है, बल्कि आराम से उसे बताना और समझाना है। आप पहले अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताऐं, ताकि उनका मूड अच्छा हो। इसके बाद आप रोमांटिक बातें करें और पार्टनर से उसके जीवन की सेक्स फेंटेसी यानि रोमांच के बारे में पूछे। इसके साथ ही अपनी फेंटेसी भी शेयर करें। अगर आप दोनों इस के लिए तैयार हों तो बस आगे कदम बढ़ाएं। आप दोनों एक-दूसरे से अपनी इच्छाओं को अवश्य शेयर करें।
Read also: Best Ways To Get Rid Of Pimples Overnight
यह भी पढ़ें : सेक्स के दौरान पुरुषों द्वारा की जाने वाली सामान्य गलतियां
किंकी सेक्स (Kinky s*x) के बारे में कुछ तथ्य
अब सवाल यह है कि किंकी सेक्स आखिर होता क्या है? हालांकि, इसकी कोई परिभाषा तो नहीं है। लेकिन, यह सामान्य यौन गतिविधियों जैसे किसिंग, वजाइनल सेक्स, ओरल सेक्स, हस्तमैथुन आदि से अलग है। जानिए इसके बारे में कुछ तथ्य क्या हैं:
BDSM (बीडीएसएम)
जब बात किंकी सेक्स(Kinky s*x) की होती है, तो सबसे पहले एक शब्द दिमाग में आता है और वो है बीडीएसएम (BDSM)।
- जिसमें B =बॉन्डेज (Bondage) यानी किसी को अपना गुलाम बनाना या बंधन।
- D = अनुशासन (Discipline) और डोमिनेंस (Dominance)पार्टनर पर हावी होना।
- S = सबमिशन (Submission) और सैडिजम (Sadism) यानी पार्टनर को तकलीफ देकर खुश होना।
- M = मैसकिजम (Masochism) यानी दूसरे को दर्द देना।
इस तरह से बीडीएसएम का अर्थ हुआ अपने पार्टनर को गुलाम बना कर उसे दर्द और तकलीफ देना और फिर आनंद लेना। लेकिन इसमें यह तकलीफ और दर्द पार्टनर को परेशान करने के लिए नहीं है, बल्कि इनसे सेक्स का मजा दोगुना हो जाता है।
पहली बार सेक्शुअल इंटरकोर्स के दौरान इन बातों की जानकारी है आपको? खेलें यह क्विज
पार्टनर को बांधना और आंखों पर पट्टी
अगर आप सेक्स (Kinky s*x) की शुरुआत कर रहे हैं तो कुछ किंकी सेक्स आइडियाज (kinky s*x ideas) आपके इस मजे को बढ़ा सकते हैं। किंकी सेक्स टिप्स (kinky s*x tips) में अपने साथी के हाथों को बांध लेना अच्छा उपाय है। इसके लिए आपको हथकड़ी नहीं चाहिए बल्कि आप किसी स्कार्फ से भी काम चला सकते हैं। अपने साथी की कमर में स्कार्फ डालें और उसे किसी कुर्सी या बेड पर बांध दें। इसके बाद आप उन्हें प्यार का एक नया अहसास करा सकते हैं। इसके साथ ही आप उनकी आंखों को ब्लाइंडफोल्ड कर सकते हैं। इस एडवेंचर का मजा आपका साथी सुनकर, स्वाद, स्पर्श और कल्पना से ले सकता है। है न एक बेहतरीन अनुभव?

डोमिनेट करना यानी हावी होना
अक्सर सेक्स या शारीरिक संबंधों के मामले में पुरुषों को डोमिनेट करने वाला माना जाता है। लेकिन, ऐसा भी माना गया है कि महिलाओं में अपने साथी पर हावी होने की इच्छा होती है। इसलिए, महिलाएं अपनी इस इच्छा को किंकी सेक्स के माध्यम से पूरा कर सकती हैं। इसके लिए वो कुछ नया रूप धारण कर सकती हैं या चाबुक का इस्तेमाल आदि भी कर सकती हैं। यानी, सेक्स संबंधी हर इच्छा को पूरा करने का यह अच्छा मौका है।
Read also: How to Decide When a Health Concern Needs Professional Advice
यह भी पढ़ें: पुरुषों में ही नहीं महिलाओं में भी होती है हाई सेक्स ड्राइव, जानें क्या होती हैं उनकी चुनौतियां
सेक्स टॉय का इस्तेमाल
सेक्स टॉय के इस्तेमाल को भी किंकी सेक्स आइडियाज( kinky s*x ideas) में आप शामिल कर सकते हैं। यह सेक्स टॉय आपको ऑनलाइन या सेक्स शॉप में मिल सकते हैं। यह टॉय आपकी और आपके पार्टनर की फेंटेसी को पूरा कर सकते हैं। वैसे किंकी सेक्स में दर्द और मजा दोनों शामिल होते हैं। लेकिन, फिर भी ध्यान रखें कि अधिक उत्तेजना में आप कुछ ऐसा न कर दें, जिससे आपको या आपके पार्टनर को चोट लग जाए या उसके नाजुक अंगों को कोई नुकसान हो। किंकी सेक्स(Kinky s*x) के तरीकों का प्रयोग करें पर प्यार से।
किंकी सेक्स (Kinky s*x) को लेकर इन चीजों का रखें ध्यान
इस सेक्स को लेकर अपने दिमाग में कोई उलझन या शंका न रखें। आपको केवल सही जानकारी होनी चाहिए और पता होना चाहिए कि आपको क्या करना है। इसके साथ ही अपने पार्टनर की सहमति, इच्छा और आराम का ख्याल भी आपको रखना होगा। कुछ खास बातों को अपने दिमाग में बिठा लें ताकि आप उन पलों का पूरा मजा ले सके, जैसे:
किंकी सेक्स (Kinky s*x) में कुछ गलत नहीं है
कई लोग यह मानते हैं कि किंकी सेक्स(Kinky s*x) अजीब या गलत है। उन्हें यह भी लगता है कि यह असामान्य या अप्राकृतिक है। लेकिन ऐसा नहीं है। आपको इसके बारे में कुछ भी अजीब लगता है तो इसके बारे में अधिक जानकारी इकट्ठी करें या किसी अपने करीबी से इस बारे में बात करें। किंकी सेक्स केवल सेक्स लाइफ को एन्जॉय करने का एक तरीका है। आप चाहे तो आप विभिन्न किंकी सेक्स पोजीशन्स (kinky s*x positions) को भी अपना सकते हैं।

शर्म से रहें कोसो दूर
किंकी सेक्स (Kinky s*x) में जिस चीज का कोई काम नहीं है वो है शर्म। इसमें कोई शक नहीं की आप दोनों एक दूसरे से प्यार और सम्मान करते हैं। लेकिन, सेक्स के इस तरीके में हर वो बात भूल जाएं जिससे आपको शर्म आए। इस तरीके को एंजॉय करने के लिए डर्टी टॉक, पोर्न वीडियो, मास्टरबेशन आदि भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए छोड़ कर हर चीज की शर्म बस एक ही चीज को याद रखें।
Read also: Nose Blackheads: A Step By Step Guide To Remove Blackheads On Nose
यह भी पढ़ें:क्या खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए सेक्स जरूरी है?
सहमति है जरूरी
जब किंकी सेक्स की बात की जाती है तो इसका मतलब है ऐसा कुछ अलग और एक्साइटेड करना। जो आपने पहले कभी नहीं किया हो। तो ऐसे में दोनों पार्टनर्स की सहमति होना आवश्यक है। अगर आप में से एक भी पार्टनर इससे सहमत नहीं है, तो किंकी सेक्स (Kinky s*x) का कोई मतलब नहीं रह जाता। सेक्स के इस तरीके के लिए आपको किसी चीज की जरूरत नहीं पड़ती। बस जरूरत है तो आप दोनों के इसके लिए उत्साह और जुनून की। इसका अर्थ यह भी नहीं है कि इसमें आपको पार्टनर पर एकदम से हावी हो जाना है। इसमें भी आप धीरे-धीरे अपने कदम बढ़ाएं।
जानिए योग का महत्व इस वीडियो के माध्यम से
सेक्स के बाद भी ध्यान देना है आवश्यक
इस सेक्स के बाद आप अपने अंदर भावनाओं का सैलाब अनुभव करेंगे। इसके साथ ही आप शारीरिक रूप से भी असुविधाजनक महसूस करेंगे जैसे दर्द, बहुत अधिक थक जाना आदि। ऐसे में अपने पार्टनर को अच्छा महसूस कराएं। इस के बाद भी आप अपने पार्टनर का हाथ पकड़ना, किसिंग, बात करना जैसी भावनात्मक चीज़ों को करना न भूलें। इससे आप खुद को अपने पार्टनर के और भी करीब महसूस करेंगे।
यह भी पढ़ें: जानिए कहां होते हैं एक्यूप्रेशर सेक्स पॉइंट्स और कैसे लगा सकते हैं ये सेक्स लाइफ में तड़का
किंकी सेक्स (Kinky s*x) तैयारी, नियम, सुरक्षा और सावधानियों के बावजूद भी बेहद मजेदार होता है। अगर इस दौरान सब कुछ आपकी योजना के अनुसार न हो रहा हो, तब भी इसे एक अनुभव मानें और सकारात्मक रहें। इस बात को भी याद रखें कि किंकी सेक्स में कोई सही या गलत तरीका नहीं है। आपको जैसे अच्छा लगे वैसे आप इसका आनंद लें। यही परफेक्ट किंकी सेक्स (Kinky s*x) का तरीका है।
हैलो हेल्थ ग्रुप चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार प्रदान नहीं करता है
Comments
No comments yet — be the first to share your thoughts.