बिग बॉस (Bigg Boss 15) के घर में हर सीजन में कोई न कोई जोड़ी बनती है और इस सीजन के लव-बर्ड्स हैं
करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash). लेकिन लगता है कि बिग बॉस के नए एलान ने इस जोड़ी के बीच भी कॉम्पटीशन को लाकर खड़ा कर दिया है. घर में पूरी तरह प्यार में डूबे करण और तेजस्वी ‘टिकिट-टू-फिनाले’ पाने के लिए एक-दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे. जहां पहला राउंड जीतकर तेजस्वी करण को धोखा देते हुए नजर आती हैं, तो वहीं फाइनलिस्ट बनने के लिए अगले राउंड में करण कुंद्रा तेजस्वी के धोखे का बदला लेते हुए नजर आने वाले हैं. इस गेम शो में इस प्रेमी जोड़े के बीच दरार साफ नजर आ रही है.
दरअसल घर में
बिग बॉस ने घरवालों को शो के 10वें हफ्ते में ही ‘टिकट टू फिनाले’ जीतने का मौका दिया है. ये टास्क होना तो वीआईपी कंटेस्टेंट के लिए है लेकिन इसकी सारी पावर नॉन-वीआईपी कंटेस्टेंट के हाथ होगी. इस टास्क को जीतने पर फिनाले में एंट्री होगी.करण की मदद से टास्क का पहला राउंड तेजस्वी ने जीत लिया है. पहला राउंड जीतने के बाद इनाम के तौर पर लाभ के लिए किसी एक को चुनने को कहा जाता है. इसके लिए उन्होंने
करण कुंद्रा को छोड़ निशांत भट्ट को चुना. तेजस्वी के इस फैसले ने हर किसी को झटका दे दिया. करण भी तेजस्वी के इस धोखे से दंग रह गए, लेकिन लगता है कि करण धोखा खाने वालों में से नहीं हैं. इसी एपिसोड में देखने को मिलेगा कि करण तेजस्वी का ही बैग खाली कर देते हैं और तेजस्वी इस रेस से आउट हो जाती हैं.
बिग बॉस के ताजा प्रोमो में समाने आया है कि इस घटना के बाद ये जोड़ी अपने रिश्ते पर बात करते हुए नजर आती है. तेजस्वी कहती हैं कि लगता नहीं ये रिश्ता चल पाएगा, तो करण जवाब देते हैं, ‘मुझे भी ऐसा ही लगता है…’
क्या बिग बॉस के घर में हुआ करण और तेजस्वी का रोमांस इसी घर में ही खत्म हो जाएगा. ये साफ है कि बिग बॉस का ये एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है.
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi. हमें Facebook, Twitter, Instagram और Telegram पर फॉलो करें.
Tags: Bigg Boss 15, Karan Kundrra, Tejasvi Prakash
Comments
No comments yet — be the first to share your thoughts.