World

Kangana ranaut wishes vikrant massey on his marriage once she had conflict with him

Kangana ranaut wishes vikrant massey on his marriage once she had conflict with him


नई दिल्ली: विक्रांत मेसी (Vikrant Massey) और शीतल ठाकुर ( Sheetal Thakur) ने 18 फरवरी को लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी (Vikrant Massey and Sheetal Thakur Wedding) रचाई. दोनों को बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शादी की बधाई दी है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर को शादी की शुभकामनाएं दी हैं. कंगना रनौत ने विक्रांत मेसी को बेहद अलग अंदाज में बधाई दी है.दरअसल, पिछले साल कंगना रनौत ने विक्रांत मेसी को कॉकरोच कहा था और दोनों सुर्खियों में आ गए थे.
हुआ यूं कि एक इंस्टाग्राम अकाउंट ने विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर की एक कोलाज तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- ‘बधाई हो विक्रांत मेसी, आशा है कि कोई तुम्हारी पत्नी की तुलना राधे मां से नहीं करेगा.’ इस पोस्ट पर कंगना रनौत ने भी कमेंट करते हुए लिखा है- हम्म विक्रांत मेसी जी..हिमाचली लड़की से शादी करना अच्छा कर्मा है.. दोनों को शादी की ढेर सारी बधाईयां.’ कंगना रनौत का यह कमेंट लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है.आपको बता दें कि पिछले साल यामी गौतम ने आदित्य धर से शादी के बाद इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी. इसमें रेड साड़ी में यामी गौतम बेहद खूबसूरत लग रही थीं. लेकिन, इन तस्वीरों पर यामी गौतम के फ्रेंड और एक्टर विक्रांत मेसी ने कमेंट करते हुए लिख था- प्योर और धर्मनिष्ठ राधे मां की तरह. वहीं, कंगना रनौत को विक्रांत मेसी का यह कमेंट पसंद नहीं आया था. उन्होंने विक्रांत मेसी के कमेंट पर पलटवार किया था- कहां से निकला ये क्रॉकरोच, लाओ मेरी चप्पल.
कंगना रनौत ने विक्रांत मेसी के यामी की तस्वीर पर कमेंट के लिए फटकार लगाई थी. (फाइल फोटो)
बाद में विक्रांत मेसी ने भी कंगना के कमेंट पर पर बॉलीवुड बबल से बात करते हुए कहा था- इग्नोर करना ही एक मात्र मंत्र है. मैं इन सब चीजों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देता. मैं जीवन में नकारात्मक चीजों से दूर ही रहता हूं. मैं इसलिए ट्विटर पर अधिक एक्टिव नहीं रहता हूं. मैं लेकिन इन सब पर ध्यान नहीं देता. मैं दूसरों की बेहतरी के साथ-साथ अच्छी समझ की कामना करता हूं.आपको बता दें कि विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर की मुलाकात 2015 में एक वेब सीरिज की शूटिंग के दौरान हुई थी. 2019 में उन्होंने रोका किया था लेकिन कोरोना की वजह से दोनों की शादी स्थगित हो गई थी. दोनों ने इस साल बेहद निजी समारोह में शादी रचाई.

Tags: Kangana Ranaut, Vikrant Massey


Join Telegram

— (0)

Comments

SociallyKeeda processes your name and comment for public display under our Privacy Policy (DPDP Act 2023). Guest emails are kept confidential and used solely for moderation.

No comments yet — be the first to share your thoughts.

Related Posts

View All

You May Also Like