Sex Facts

Is It Normal To Masturbate When You’re Married?)

A clear and informative overview of Is It Normal To Masturbate When You’re Married?), outlining the background, key facts, and essential details you need to know.

Ai Content material Generator

शादी के बाद भी मास्टरबेशन- कितना सही, कितना ग़लत! (Masturbation And Marriage: Is It Regular To Masturbate When You’re Married?)

भारतीय समाज में शादी के बाद तो क्या शादी के पहले भी मास्टरबेशन को सहज नहीं माना जाता. यहां मानसिकता यही है कि मास्टरबेट करना किसी पाप या घिनौने काम से कम नहीं. जबकि विशेषज्ञ कहते हैं कि हस्तमैथुन एक हेल्दी प्रक्रिया है बशर्ते उसकी अति ना हो.

ऐसे बहुत से लोग हैं जो शादी के बाद भी हस्तमैथुन करते हैं लेकिन वो खुलकर किसी को यह बात कहते नहीं हैं, क्योंकि उन्हें खुद भी यही लगता है कि वो कुछ ग़लत कर रहे हैं या अपने पार्टनर के साथ ग़लत कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानने की कोशिश करते हैं कि शादी के बाद मास्टरबेट करना कितना सही है और कितना ग़लत.

Read also: 17 Issues To Do When You Can’t Sleep As a result of Your Thoughts Hates You

मास्टरबेशन को लेकर अमेरिकन फिल्ममेकर वूडी एलन के कुछ कोट्स और बातें मशहूर हैं. उन्होंने मास्टरबेशन को सेल्फ लव से जोड़ा है. वो कहते हैं कि मास्टरबेशन क्यों छोड़ें? सेक्स उसी के साथ किया जाता है जिसे आप प्यार करते हैं तो ऐसे में क्या शादी के बाद आप खुद से प्यार नहीं करते या प्यार करना बंद कर देते हैं? अगर नहीं तो मास्टरबेशन क्यों छोड़ना.
मास्टरबेशन आपको अपने शरीर और सेकसुअल ज़रूरतों को बेहतर तरीक़े से समझने में मदद करता है.

शादी के बाद मास्टरबेशन करने का यह बिल्कुल अर्थ नहीं है कि आपकी सेक्स लाइफ सही नहीं और ना ही शादी के बाद मास्टरबेशन से आपकी सेक्स लाइफ पर बुरा असर होता है.
बल्कि यह इस बात का संकेत है कि आपकी सेक्स लाइफ ज़्यादा एक्टिव और हेल्दी है. यह दर्शता है कि आप सेकसुअली हेल्दी हैं.

महिलायें शुरू शुरू में सेक्स में सहज नहीं हो पातीं और ना ही वो ऑर्गैज़्म प्राप्त कर पाती हैं, ऐसे में मास्टरबेशन उन्हें तनाव से छुटकारा दिलाकर रिलैक्स फील कराता है.

Masturbation And Marriage

मास्टरबेशन से आप अपने शरीर और प्लेज़र पॉइंट्स को बेहतर तरीक़े से समझ पाते हैं जिससे आप सेक्स के दौरान अपने पार्टनर को यह बता सकते हैं कि आपको क्या ज़्यादा एक्साइटिंग लगता है, कौन से पार्ट को छूने से ज़्यादा उत्तेजित महसूस करते हैं.

Read also: Sleep Quality and Sexual Well-Being: Why Rest Matters

अगर पार्टनर से दूर हैं तो मास्टरबेशन से खुद को संतुष्ट करना बेहतरीन होता है ताकि आप ग़लत रिश्तों में या अवैध सम्बंधों की गिरफ़्त में ना आ जाएँ.

बहुत से कपल तो सीधे सेक्स ना करके एक दूसरे को मास्टरबेशन से ही संतुष्ट करने में ज़्यादा आनंद महसूस करते हैं.

कुछ देश तो ऐसे हैं जो युवाओं को नियमित रूप से मास्टरबेशन के लिए एजुकेट करते हैं ताकि युवा ग़लत रास्तों पर ना भटकें.

Read also: 5 Lies About S*x That You May Have Been Believing

दरअसल मास्टरबेशन से आप अकेले में खुद को प्यार करके संतुष्ट कर सकते हैं जिससे आपके सेक्स की तीव्र इच्छा भी पूरी होती है और एक संतुष्टी का आभास भी होता है. ऐसे में एक्सपर्ट्स मास्टरबेशन को और शादी के बाद भी मास्टरबेशन को ग़लत नहीं बल्कि हेल्दी ही मानते हैं.

Masturbation And Marriage

मास्टरबेशन आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाता है क्योंकि आपको अपने शरीर व उसकी ज़रूरतों की अब बेहतर जानकारी होती है और यही जानकारी आपको बेहतर सेक्स के अनुभव की दिशा में काम आती है.
यह अलग बात है कि हमारे समाज में अब भी यह सोच विकसित नहीं हुई और ख़ासतौर से लड़कियों के मास्टरबेशन को लेकर तो संकुचित सोच बरक़रार है. लेकिन पार्टनर्स को चाहिए कि इन बातों से ऊपर उठें और सहज चीज़ों को स्वभाविक व सहज ही मानें.

एक्सपर्ट्स की माने तो सेक्स और मास्टरबेशन दोनों ही अलग अलग चीज़ें हैं. बेहतर होगा कि पति-पत्नी इस विषय पर आपस में खुलकर बात करें, रोमांस और सेक्स व शरीर की ज़रूरतों के बीच के अंतर को पहचाने और बेहतर सेक्स लाइफ को एंजॉय करें.

यह भी पढ़ें: अपनी सेक्स लाइफ को किस तरह बेहतर बना सकते हैं पुरुष? (How Males Can Make Their Intercourse Life Higher?)


— (0)

Comments

SociallyKeeda processes your name and comment for public display under our Privacy Policy (DPDP Act 2023). Guest emails are kept confidential and used solely for moderation.

No comments yet — be the first to share your thoughts.

Related Posts

View All

You May Also Like