Sex Facts

बिगड़ती लाइफस्टाइल कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेक्सुअल लाइफ? (Lifestyle Changes Can Ruin Your S*x Life)

Lifestyle Changes Can Ruin Your S*x Life

बिगड़ती लाइफस्टाइल कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेक्सुअल लाइफ? (Lifestyle Changes Can Ruin Your S*x Life)

Ai Content Generator

बिगड़ती लाइफस्टाइल कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेक्सुअल लाइफ? (Lifestyle Changes Can Ruin Your S*x Life)

Lifestyle Changes Can Ruin Your Sex Life

वक़्त के साथ बहुत कुछ बदला– हमारा खानपान, रहन–सहन, हालात और हमारी सोच. कमोबेश इन सबका असर हमारी सेक्स लाइफ पर भी पड़ा. कपल्स बेहतरीन सेक्सुअल लाइफ बिताना मानो भूलते जा रहे हैं. उस पर यदि दोनों वर्किंग हैं, तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है. आख़िर किन–किन कारणों से कपल्स की सेक्स लाइफ प्रभावित हो रही है. इन सब पहलुओं पर नज़र डालते हैं. आप मानें या न मानें, आपकी लाइफस्टाइल का आपके सेक्स जीवन पर सकारात्मक व नकारात्मक दोनों ही प्रभाव पड़ता है. आपका खाना–पीना, सोना, वर्क स्टाइल– हर छोटे से छोटे पहलू आपके सेक्सुअल परफॉर्मेंस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.” कहना है सेक्सोलॉजिस्ट व मैरिज काउंसलर डॉ. राजीव आनंद का. उनके अनुसार, जो व्यक्ति छह घंटे से कम नींद लेता है, वो अधिक तनावग्रस्त, थका हुआ, क्रोधित रहता है और इन सबका असर कपल्स की कामेच्छा पर पड़ता है.

* आज की भागदौड़भरी ज़िंदगी में तनाव व परेशानी कम नहीं है. ऐसे में धूम्रपान की आदत बढ़ी है, जिसका असर उनकी सेक्स लाइफ पर पड़ता है. स्टडी के अनुसार, स्मोकर को इरेक्शन की समस्या एक आम पुरुष से दुगुनी होती है.

* अल्कोहल का प्रभाव स्त्री–पुरुष दोनों की सेक्स लाइफ पर पड़ता है. यह शरीर की संवेदनशीलता को कम करने के साथ–साथ कामेच्छा को दबाता भी है. रिसर्च के अनुसार, लंबे समय तक शराब पीने से पुरुषों में नपुंसकता की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं.

* कम सोने से थकान, एनर्जी लेवल कम हो जाना, सेक्स में अनिच्छा आदि प्रॉब्लम्स होने लगते हैं. इसलिए पर्याप्त नींद लें.

* हेल्दी फूड की कमी और अधिक जंक फूड खाने से न केवल मोटापा बढ़ता है, बल्कि आपकी सेक्स ड्राइव भी कमज़ोर पड़ जाती है. शोध के अनुसार, सही भोजन न करने से टेस्टेस्टेरॉन हार्मोन्स में कमी होती है और स्पर्म प्रोडक्शन आदि भी प्रभावित होता है.

* स्ट्रेस यानी तनाव, ख़ासकर डिप्रेशन का हमारे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और धीरे–धीरे ये सेक्सुअल लाइफ पर भी अटैक करता है.

Read also: 17 Issues To Do When You Can’t Sleep As a result of Your Thoughts Hates You

* आज की फास्ट लाइफ में असमय खाने–पीने, सोने की आदतें लोगों को अनहेल्दी बना दिया है. इस कारण लोगों ने दवाइयों का अधिक सेवन करना शुरू कर दिया, जिसका असर सेक्स लाइफ पर पड़ा.

* आजकल अधिकतर कपल्स वर्किंग हैं. पति–पत्नी दोनों इस कदर बिज़ी हैं कि अपने लिए वे वक़्त ही नहीं निकाल पाते.

* एक्सपर्ट के अनुसार, स्त्रियों को अनियमित मासिक चक्र भी सेक्सुअल लाइफ को प्रभावित करता है.

* आज जो सबसे टॉप कारण है, वो है पार्टनर का सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताना. आज कपल्स एक–दूसरे को क्वालिटी टाइम देने की बजाय फेसबुक, वॉट्सअप, इंस्टाग्राम जैसे सोशल प्लेटफार्म पर वक़्त बिताना अधिक पसंद करते हैं और इन सबका नकारात्मक प्रभाव उनकी सेक्स लाइफ पर पड़ता है.

* यदि किसी पार्टनर को कोई बीमारी, जैसे– हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट प्रॉब्लम (जो आज की लाइफस्टाइल की सबसे कॉमन डिसीज़ बनते जा रहे हैं) है, तो भी लव लाइफ पर इसका असर पड़ता है.

* रिसर्च के अनुसार, ओबेसिटी यानी मोटापे का सेक्स लाइफ पर, विशेषतौर पर पुरुषों पर 71% से भी अधिक असर होता है.

* टेक्नोलॉजी– गैज़ेट्स– सेल फोन, लैपटॉप, टैब का हर समय इस्तेमाल करना भी रिश्तों के लिए नुक़सानदायक माना गया है.

* संयुक्त परिवार की सबसे बड़ी ख़ूबसूरती यह थी कि काम बंटे रहते थे. आपसी सहयोग रहता था. ऐसे माहौल में कपल्स एक–दूसरे के लिए समय निकाल पाते थे. लेकिन न्युक्लियर फैमिली के कारण यह भी प्रभावित होती चली गई.

यह भी पढ़ें: सेक्स रिसर्च: सेक्स से जुड़ी ये 20 Amazing बातें, जो हैरान कर देंगी आपको
बेटर लाइफस्टाइल बेटर सेक्स लाइफ

* डॉ. राजीव के अनुसार, यदि आप अपने सेक्स लाइफ को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आपको उपरोक्त सभी पहलुओं पर ग़ौर करना होगा.

– हफ़्ते में एक दिन, ख़ासतौर पर वीकेंड में कपल्स शाम एक–दूसरे के साथ बिताएं.

– कभी मूवी देखने, तो कभी लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाएं. इससे पार्टनर न केवल एक–दूसरे के साथ अधिक समय बिता सकेंगे, बल्कि रिलैक्स भी हो सकेंगे.

Read also: Sleep Quality and Sexual Well-Being: Why Rest Matters

– चाहे आप कितने ही बिज़ी क्यों न हों, दिनभर में कुछ देर के लिए ही सही, पार्टनर से फोन पर बात करें.

– वर्क लोड हो या डेडलाइन पर काम पूरा करने का टेेंशन, इसे घर पर लादकर न लाएं. घर–ऑफिस में फ़र्क़ होता है, इस बात को आपको गंभीरता से समझना होगा.

– जॉब से जुड़े तनाव, परेशानियों को घर पर न लाएं.

– आप कितने भी व्यस्त क्यों न हों, डिनर के बाद कुछ समय साथ बिताएं. हल्की–फुल्की बातें करें.

– कपल्स एक–दूसरे की भावनाओं, इच्छाओं का सम्मान करें. जन्मदिन व शादी की सालगिरह पर विशेष प्लानिंग करें. इससे पार्टनर को ख़ुशी होगी और रोमांटिक माहौल भी बनेगा.

Lifestyle Changes Can Ruin Your Sex Life
बोरिंग को इंट्रेस्टिंग बनाएं

* कभी–कभी बेडरूम में सेक्सी दिखने के लिए भड़कीली ड्रेस पहनें.

* अपनी सेक्सुअल डिज़ायर के बारे में पार्टनर को बताएं.

* सेक्स करने का टाइम फिक्स करें. इससे सेक्स लाइफ में नया रोमांच पैदा होगा.

* सेक्सुअल रिलेशन के समय हंसी–मज़ाक भी करें.

* कभी–कभी पार्टनर के साथ न्यूड सोने का आनंद लें. रिसर्च के अनुसार, इससे कपल्स की बॉन्डिंग बढ़ती है.

Read also: 5 Lies About S*x That You May Have Been Believing

* एक–दूसरे को मसाज करें. इससे बॉडी रिलैक्स होने के साथ–साथ आपसी प्यार बढ़ता है.

जब आप ख़ुद के लिए अच्छा महसूस करते हैं, तभी आप अपनी सेक्स लाइफ को भी बेहतर बना पाएंगे. साथ ही अच्छी हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं, तो यक़ीनन इन सबका सकारात्मक प्रभाव आपकी सेक्सुअल लाइफ पर होता है.

सेक्स के बाद क्या करें/क्या न करें?

– सेक्सुअल रिलेशन के बाद तुरंत पानी न पीएं.

– यदि चाहें, तो सेक्स के बाद गुड़, मिश्री या फिर कोई मिठाई खाकर पानी पी सकते हैं.

– सेक्स के बाद कहीं बाहर घूमने–टहलने न निकलें.

अमेरिका में किए गए एक रिसर्च के अनुसार, सेक्स के बाद ऑर्गेज़्म तक पहुंचने पर महिलाएं इस कदर कामोत्तेजित हो जाती हैं कि सेक्स में होेनेवाले दर्द में भी आनंद का अनुभव करती हैं. ऑर्गेज़्म उनके ब्रेन के तक़रीबन तीस हिस्सों को प्रभावित करता है, जिसमें स्पर्श, ख़ुशी, भावनाएं, याद्दाश्त, संतुष्टि मुख्य हैं.

– ऊषा गुप्ता

ये भी पढें: सेक्स अलर्टः इन 10 स्थितियों में न करें सेक्स
यह भी पढ़ें: सेक्स रिसर्च: 6 AMAZING लव रूल्स हैप्पी लव लाइफ के लिए



Source: https://www.merisaheli.com/lifestyle-changes-can-ruin-your-s*x-life/

— (0)

Comments

SociallyKeeda processes your name and comment for public display under our Privacy Policy (DPDP Act 2023). Guest emails are kept confidential and used solely for moderation.

No comments yet — be the first to share your thoughts.

Related Posts

View All

You May Also Like