Sex Facts

7 स्मार्ट ट्रिक्स से सुपरचार्ज करें अपनी सेक्स लाइफ (7 Smart Tricks To Supercharge Your S*x Life)

कभी ऑफिस का वर्कलोड, तो कभी घर की टेंशन और समय की कमी के चलते कपल्स की सेक्स लाइफ बोरिंग हो जाती है. यदि समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो धीरे-धीरे उनके रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं. यदि आप अपने प्यार भरे पलों को हमेशा तरोताज़ा बनाए रखना चाहते हैं, तो आज़माइए ये तरी़के.

7 स्मार्ट ट्रिक्स से सुपरचार्ज करें अपनी सेक्स लाइफ (7 Smart Tricks To Supercharge Your S*x Life)

7 स्मार्ट ट्रिक्स से सुपरचार्ज करें अपनी सेक्स लाइफ (7 Smart Tricks To Supercharge Your S*x Life)

कभी ऑफिस का वर्कलोड, तो कभी घर की टेंशन और समय की कमी के चलते कपल्स की सेक्स लाइफ बोरिंग हो जाती है. यदि समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो धीरे-धीरे उनके रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं. यदि आप अपने प्यार भरे पलों को हमेशा तरोताज़ा बनाए रखना चाहते हैं, तो आज़माइए ये तरी़के.

स्मार्ट ट्रिक्स, सुपरचार्ज, सेक्स लाइफ, Smart Tricks, To Supercharge, Sex Life

Read also: 17 Issues To Do When You Can’t Sleep As a result of Your Thoughts Hates You

1. तनाव को करें टाटा

तनाव न स़िर्फ आपकी सेहत और सुंदरता बिगाड़ता है, बल्कि ये सेक्स लाइफ का भी दुश्मन है. तनाव में रहने पर कोई भी इंसान रोमांटिक नहीं हो सकता और जब रोमांस ही नहीं रहेगा, तो नज़दीकियां कैसे बढ़ेंगी. आज की लाइफस्टाइल में तनाव से पूरी तरह बचा तो नहीं जा सकता, लेकिन कुछ आसान तरक़ीब, जैसे- योगा व मेडिटेशन के ज़रिए आप उससे दूर रह सकते हैं. अंतरंग पलों का रोमांच बनाए रखने के लिए बेडरूम में स्ट्रेस की नो एंट्री ज़रूरी है.

2. जादू की झप्पी

आप कितने भी थके क्यों न हों यदि बेडरूम में जाते ही पार्टनर आपको प्यार भरी जादू की झप्पी दे, तो आपकी थकान पल भर में छूमंतर हो जाती है और आपका मूड भी रोमांटिक हो जाता है. दरअसल, प्यार भरे स्पर्श से ऑक्सिटोसिन हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जिससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं. ऐसे में पार्टनर से आपकी क़रीबी बढ़ती है.

यह भी पढ़ें: सेक्स रिसर्च: सेक्स से जुड़ी ये 20 Amazing बातें, जो हैरान कर देंगी आपको
 

3. बहकी-बहकी बातें

बेडरूम में जाने के बाद न तो उनसे किचन की बातें डिस्कस करें और न ही ऑफिस की. उस व़क्त स़िर्फ आप दोनों अपने बारे में बात करें. अपनी कुछ पुरानी यादें ताज़ा करें. पहली मुलाक़ात व शादी से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर करें. उस व़क्त साथ बिताए अच्छे पलों की ही बात करें. बुरे अनुभवों को भूल जाएं. इससे आप दोनों अच्छा महसूस करेंगे और एक-दूसरे के क़रीब आएंगे.

Read also: Sleep Quality and Sexual Well-Being: Why Rest Matters

स्मार्ट ट्रिक्स, सुपरचार्ज, सेक्स लाइफ, Smart Tricks, To Supercharge, Sex Life

4. बेवजह करें फोन

शादी के शुरुआती कुछ महीनों तक तो पति-पत्नी दोनों को फोन पर बातें करना अच्छा लगता है, मगर साल बीतते-बीतते कुछ काम होने पर ही पार्टनर को फोन करते हैं. आप ऐसी ग़लती न करें, कभी-कभार यूं ही बेवजह उन्हें फोन मिला लें और रोमांटिक बातें करें. यदि ये आपको अटपटा लगे, तो कुछ ऐसी बात करें जो आप अपने रिश्ते की शुरुआत में किया करते थे. पार्टनर के लिए यदि कुछ स्पेशल प्लान बनाया है, तो फोन करके उन्हें हिंट दे दें. इससे वो बेताबी से शाम को आपसे मिलने का इंतज़ार करते रहेंगे, ये सोचकर कि आख़िर आप उन्हें क्या सरप्राइज़ देने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: सेक्स रिसर्च: 6 AMAZING लव रूल्स हैप्पी लव लाइफ के लिए

5. करें रोमांटिक डिनर प्लान

आजकल ज़्यादातर कपल्स वर्किंग हैं, जिसके कारण उन्हें एकसाथ समय बिताने का मौक़ा कम ही मिलता है. ऐसे में यदि कभी आप ऑफिस से जल्दी आ जाएं, तो घर पर ही कैंडल लाइट डिनर का अरेंजमेंट करें. ज़रूरी नहीं कि आप पूरा खाना बनाएं, कोई एक या दो उनकी पसंद की डिश बनाएं और बाहर से खाना ऑर्डर करके रोमांटिक अंदाज़ में डिनर टेबल अरेंज करें. जब पार्टनर आए, तो सेक्सी डे्रस पहनकर उनका स्वागत करें, यक़ीन मानिए, आपकी इस अदा पर वो फिदा हो जाएंगे.

स्मार्ट ट्रिक्स, सुपरचार्ज, सेक्स लाइफ, Smart Tricks, To Supercharge, Sex Life

6. लाइट डिनर करें

अक्सर लोग दिनभर बाहर रहने के कारण रात को घर आकर जमकर खाते हैं, मगर आप ऐसी ग़लती न करें, रात का डिनर हमेशा लाइट ही होना चाहिए. रात को हैवी डिनर करने से आपको बिस्तर पर जाते ही नींद आ जाएगी और आप पार्टनर के साथ प्यार भरे पलों का आनंद नहीं ले पाएंगे. बेहतर होगा कि सोने से एक-डेढ़ घंटे पहले ही डिनर कर लें. इससे बेड पर जाते ही आपको नींद नहीं आएगी.

Read also: 5 Lies About S*x That You May Have Been Believing

7. बेडरूम को दें रोमांटिक टच

यदि आपके पास थोड़ा टाइम है, तो अपने बोरिंग-से बेडरूम के इंटीरियर में मामूली बदलाव करके उसे रोमांटिक टच दीजिए, जैसे- ख़ूबसूरत सैटिन की बेडशीट बिछाएं, हो सके तो फ्रेश फ्लावर रखें. बेडरूम की लाइट को डिम करें और पार्टनर के आने से पहले ही कोई रोमांटिक म्यूज़िक ऑन कर दें. फिर देखिए, इस रोमांटिक माहौल का कैसा जादुई असर होता है. यदि पार्टनर बहुत थका हुआ नज़र आ रहा है, तो मसाज से उसकी थकान दूर करके उसके दिल के क़रीब आ जाइए.

यह भी पढ़ें: सेक्स रिसर्च: 11 सेक्स किलर फूड, जो बिगाड़ सकते हैं आपकी सेक्स लाइफ



Source: https://www.merisaheli.com/7-smart-tricks-to-supercharge-your-s*x-life/

— (0)

Comments

SociallyKeeda processes your name and comment for public display under our Privacy Policy (DPDP Act 2023). Guest emails are kept confidential and used solely for moderation.

No comments yet — be the first to share your thoughts.

Related Posts

View All

You May Also Like