Sex Facts

Amazing! सेक्स पावर बढ़ाने के 25 चमत्कारी फॉर्मूले (25 Homemade Tips To Boost Your S*x Power)

25 Homemade Tips To Boost Your S*x Power

Amazing! सेक्स पावर बढ़ाने के 25 चमत्कारी फॉर्मूले (25 Homemade Tips To Boost Your S*x Power)

Ai Content Generator

Amazing! सेक्स पावर बढ़ाने के 25 चमत्कारी फॉर्मूले (Homemade Tips To Boost Your S*x Power)

रोज़मर्रा की भागदौड़ और स्ट्रेस हमारी सेक्सुअल लाइफ को भी प्रभावित कर रहा है, ऐसे में अपनी सेक्स लाइफ को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं कुछ घरेलू नुस्खें और बढ़ाएं अपनी सेक्स पावर…

Homemade Tips To Boost Your Sex Power

1. 5-5 अखरोट, बादाम और मुनक्का– इन सभी को हर रोज़ सुबह ख़ूब चबा–चबाकर खाएं और ऊपर से एक ग्लास दूध पीएं. इस प्रयोग से सेक्सुअल पावर बढ़ने के साथ–साथ शरीर भी मज़बूत होगा. यदि चाहें, तो उपरोक्त मात्रा को अपनी पाचन शक्ति के अनुसार घटा–बढ़ा सकते हैं.

2. भोजन के साथ अथवा आधे घंटे बाद सोंठ, कालीमिर्च और छोटी पीपरि का सम भाग चूर्ण 3 ग्राम (एक टीस्पून) की मात्रा में सादे पानी के साथ सेवन करने से सेक्सुआलिटी में लाभ होता है.

3. वसंत कुसुमाकर रस की 2-2 गोली सुबह–शाम दूध के साथ सेवन करने से नपुंसकता, इंद्रिय दुर्बलता, शुक्रक्षय आदि विकार दूर हो जाते हैं.

4. 20 ग्राम पिस्ता बारीक पिसा हुआ, 20 ग्राम मिश्री का चूर्ण, 5 ग्राम सोंठ का चूर्ण और 10 ग्राम शहद व 1 रत्ती भांग– सभी को एक साथ मिलाकर (यह एक खुराक है) गर्म दूध के साथ सेवन करें. इस प्रयोग से केवल आठ दिनोें में ही सेक्स संबंधी कमज़ोरी व नपुंसकता से राहत मिलने लगती है.

5. 8-10 मुनक्का लेकर उसे रात को पानी में भिगो दें. सुबह उसे चबाकर खा लेें. शीघ्रपतन में लाभ होता है.

6. शतावर के रस का नियमित रूप से सेवन करने से सेक्सुअल कमज़ोरी दूर होती है.

Read also: 17 Issues To Do When You Can’t Sleep As a result of Your Thoughts Hates You

7. तुलसी के बीज या जड़ को कूट–पीसकर चूर्ण बना लें. संपूर्ण चूर्ण के बराबर पुराना गुड़ मिलाकर 3-3 ग्राम की गोलियां बना लें. 1-1 गोली सुबह–शाम मीठे दूध के साथ 40 दिन तक सेवन करें. इससे सेक्सुअल पावर बढ़ता है.

8. 10 ग्राम प्याज़ का रस, 15 ग्राम शहद, 5 ग्राम घी और 10 ग्राम अदरक का रस– सबको एक साथ मिलाकर नियमित रूप से 21 दिन तक सुबह सेवन करें. इससे नपुंसकता दूर होती है और सेक्स पावर मेें वृद्धि होती है.

9. शतावर, अश्‍वगंधा, कौंच बीज, मूसली और गोखरू– सभी को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बनाकर रख लें. इसे 3 से 5 ग्राम की मात्रा में सुबह–शाम दूध के साथ सेवन करें. यह नपुंसकता एवं यौन दुर्बलता को दूर करनेवाला उत्तम घरेलू नुस्ख़ा है.

10. तुलसी के बीज व जड़ एवं कौंच बीज– तीनों को बराबर मात्रा में लेकर बारीक चूर्ण बनाकर रख लें. प्रतिदिन सुबह 5 ग्राम चूर्ण (लगभग एक चम्मच) खाकर ऊपर से एक ग्लास मीठा दूध पीएं. ऐसा नियमित डेढ़ महीने तक सेवन करने से नपुंसकता दूर हो जाती है और कामोत्तेजना बढ़ती है, लेकिन इसके सेवन काल में सेक्सुअल क्रिया से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: (*25*)सेक्स रिसर्च: सेक्स से जुड़ी ये 20 Amazing बातें, जो हैरान कर देंगी आपको

Homemade Tips To Boost Your Sex Power

11. नपुंसकता को दूर करने और सेक्स क्रिया में उत्तेजना व शक्ति लाने के लिए कद्दूकस किए हुए नारियल में 4-5 बूंद बरगद का दूध व दो चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें. अगर मक्खन मिल जाए, तो एक चम्मच उसे भी मिला लें. यह नुस्ख़ा 20-25 दिन तक इस्तेमाल करें. यदि इस दौरान सेक्स से बचकर रहेंगे, तो अधिक लाभ होगा.

12. 5 ग्राम काली मूसली का चूर्ण और आधा ग्राम वंगभस्म दोनों को थोड़े–से शहद में मिलाकर सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले चाटकर सेवन करें. इससे शीघ्रपतन की शिकायत दूर होती है.

13. बादाम गिरी, छुहारा, खसखस, छोटी इलायची और मिश्री लेकर कूट–पीसकर रख लें. इसे 7-8 ग्राम की मात्रा में दूध के साथ सेवन करने से शीघ्रपतन का शमन होता है.

Read also: Sleep Quality and Sexual Well-Being: Why Rest Matters

14. जो लोग दुर्बल मन के कारण नपुंसकता महसूस करते हैं, उनके लिए टहलना किसी वरदान से कम नहीं. हाल ही में हुए अध्ययनों से यह पता चला है कि जो पुरुष नियमित रूप से रोज़ाना दो मील तक टहलते हैं, उनके नपुंसक होने की आशंका तीन गुना कम हो जाती है.

15. ताज़े आंवले का रस शहद के साथ मिलाकर सेवन करने से शीघ्रपतन की समस्या में लाभ होता है.

16. 50 ग्राम स़फेद मूलसी, 100 ग्राम तालमखाना, 150 ग्राम गोखरू तथा 300 ग्राम मिश्री लेकर बारीक चूर्ण बना लें. इसे 5-10 ग्राम की मात्रा में सुबह–शाम दूध के साथ सेवन करने से शीघ्रपतन दूर होता है.

17. नियमित रूप से एक्सरसाइज़ करनेवालों में सेक्सुअल सक्रियता बढ़ जाती है यानी अच्छी रहती है. वैज्ञानिकों का मानना है कि सेक्सुअल हेल्थ के लिए ज़रूरी सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन की मात्रा एक्सरसाइज़ से बढ़ जाने के कारण ही ऐसा होता है.

18. बड़ के कच्चे फलों को छाया में सुखाकर कपड़छान चूर्ण बनाकर रख लें. इस चूर्ण को 10-15 ग्राम की मात्रा में सुबह–शाम गाय के दूध के साथ सेवन करें. 45 दिन तक नियमित इस नुस्ख़े का सेवन करें और इसके इस्तेमाल के दौरान सेक्सुअल रिलेशन न रखें.

19. 5 ग्राम विदारीकंद चूर्ण में घी व शहद (विषम मात्रा) मिलाकर सेवन करने से कामशक्ति की वृद्धि होती है. इसका प्रयोग लंबे समय तक करना चाहिए.

20. कौंच के शुद्ध किए हुए बीजों का चूर्ण बनाकर रख लें. 5-5 ग्राम चूर्ण सुबह–शाम मीठे दूध के साथ सेवन करने से अद्भुत यौनशक्ति की प्राप्ति होती है.

यह भी पढ़ें: (*25*)सेक्स रिसर्च: 11 सेक्स किलर फूड, जो बिगाड़ सकते हैं आपकी सेक्स लाइफ

Homemade Tips To Boost Your Sex Power

21. तालमखाना का बीज और कौंच बीज सम मात्रा में लेकर चूर्ण बनाएं. 5 ग्राम इस चूर्ण को 5 ग्राम शक्कर में मिलाकर दूध के साथ सुबह–शाम पीने से कभी भी वीर्य का क्षय नहीं होता है.

Read also: 5 Lies About S*x That You May Have Been Believing

22. घीकुमारि के पत्तों के गूदे का रस 20-25 मि.ली. की मात्रा में सुबह खाली पेट पीने से शरीर में चुस्ती–फुर्ती और शारीरिक शक्ति के साथ–साथ पुरुष यौनशक्ति भी बढ़ती है.

23. इमली के बीजों की गिरी पीसकर उसे बरगद के दूध में डालकर 12 घंटे तक खरल करें. फिर मटर के बराबर गोलियां बनाकर छाया में सुखाकर रख लें. 1-1 गोली सुबह–शाम दूध के साथ सेवन करने से वीर्य प्रमेह में लाभ होता है.

24. 150 ग्राम सिंघाड़े का आटा, 15 ग्राम पिसे हुए छुहारे, 10 ग्राम सोंठ चूर्ण– सभी को एक लीटर गाय के दूध में मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं. जब खोवा जैसा हो जाए, तो इसमें 125 ग्राम घी डालकर भूनें और आधा किलो खांड डालकर सुरक्षित रख लें. इसे 10 से 20 ग्राम की मात्रा में सुबह–शाम दूध के साथ सेवन करें. यह वीर्य प्रमेह, स्वप्नदोष और वीर्य की तरलता का रामबाण नुस्ख़ा है.

25. सेक्स के पहले फोरप्ले ज़रूर करना चाहिए. कम से कम 10-15 मिनट के फोरप्ले के बाद ही कपल्स को सेक्स करना चाहिए. इससे सेक्सुअल क्रिया आनंददायक व संतुष्टि भरी होती है.

 

– अनंत

(*25*)यह भी पढ़ें: 7 तरह के सेक्सुअल पार्टनरः जानें आप कैसे पार्टनर हैं



Source: https://www.merisaheli.com/homemade-tips-to-boost-your-s*x-power/

— (0)

Comments

SociallyKeeda processes your name and comment for public display under our Privacy Policy (DPDP Act 2023). Guest emails are kept confidential and used solely for moderation.

No comments yet — be the first to share your thoughts.

Related Posts

View All

You May Also Like