किस थेरेपीः Kiss के 11 Amazing हेल्थ बेनीफिट्स (Kiss therapy: 11 Amazing Health Benefits of Kiss)
मुहब्बत के इज़हार का ख़ूबसूरत तरीका है किस यानि चुंबन. किस दो प्यार करनेवालों को और क़रीब लाने में मदद करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं किस के कई हेल्थ बेनीफिट्स भी हैं और कई शोधों से ये बात साबित भी हो चुकी है.

1. स्ट्रेस दूर करता है
किसिंग के दौरान स्त्री-पुरुष शरीर में कोर्टिज़ोल हार्मोन का स्तर कम होता है और दिमाग़ में सेरोटोनिन हार्मोन में बढ़ोतरी होने लगती है. चूंकि स्ट्रेस के लिए ये दोनों हार्र्मोेन्स ज़िम्मेदार होते हैं, इसलिए कोर्टिज़ोल हार्मोन के कम होने और दिमाग़ में सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ने से शरीर का तनाव दूर हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इतना ही नहीं, चुंबन तनाव के लिए ज़िम्मेदार ऑक्सीटोसिन हार्मोन के स्तर को कम करके चिंता को भी दूर कर देता है.
2. दिल को रखे तंदुरुस्त
चुंबन के दौरान शरीर में एड्रेनालिन नाम का हार्मोन बनता है जो दिल के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है. चुंबन रक्त में एपिनेफ्रीन भी छोड़ता है, जिसके कारण दिल में रक्त का संचार बहुत तेज़ी से होता है. चुंबन पूरे शरीर में रक्त संचार के लिए दिल की मदद करता है. इससे ब्लडप्रेशर कम करने और शरीर में रक्त संचार ठीक रखने में मदद मिलती है. तो अब न सिर्फ़ दिल को ख़ुश करने, बल्कि इसे सेहतमंद रखने के लिए किस करें.
Read also: 17 Issues To Do When You Can’t Sleep As a result of Your Thoughts Hates You
यह भी पढ़ें: सेक्स रिसर्च: सेक्स से जुड़ी ये 20 Amazing बातें, जो हैरान कर देंगी आपको
3. इम्यूनिटी को सुधारे
चुंबन संक्रमण से लड़ने वाले एंटीबॉडीज़ बढ़ाता है, जिससे रक्त में हिस्टामाइन भी बढ़ता है. यह छींक व आंसू या सूजन के रूप में दिखता है. इन क्रियाओं का मतलब शरीर वायरस या बैक्टीरिया से लड़ रहा है. इससे इम्यून सिस्टम बहुत मज़बूत होता है. यह महिलाओं को मसाइटोमेगालोफ वायरस से बचाने में मदद करता है जो गर्भावस्था में शिशु को जन्मजात अंधा बना सकता है. यह वायरस केवल गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुंचाता है.
4. रखे हमेशा फिट
जब स्त्री-पुरुष के होंठ एक-दूसरे को स्पर्श करते हैं, तब दिल की धड़कन बहुत तेज़ हो जाती है. उस समय दिल एड्रेनालाइन हार्मोन या एपिनेफ्रीन के साथ न्यूरोट्रांसमीटर रक्त में रिलीज़ करता है. एड्रेनालाइन के स्तर में बढ़ोतरी से मेटाबॉलिज़्म दर भी बढ़ती है, जो ज़्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करता है. क़रीब एक मिनट के किस के दौरान दो से तीन कैलोरी बर्न होती है. हर पैशनेट किस से 8 से 16 कैलोरीज़ बर्न की जा सकती है.
Read also: Sleep Quality and Sexual Well-Being: Why Rest Matters
5. चेहरे पर ग्लो लाता है
एक किसिंग सेशन से टिश्यूज़ टाइट व टोन्ड होते हैं और पूरे चेहरे में रक्त संचार तेज़ी से होता है. इसके फलस्वरूप त्वचा ख़ूबसूरत हो जाती है. किस सेशन के समय ओर्बिचुलारिस ओरिस नाम का हार्मोन सबसे ज़्यादा सक्रिय रहता है जो चेहरे से जुड़े अंगों को टोन करते हैं, जिससे आप लंबे समय तक यंग नज़र आते हैं.
6. दांतों को बनाए चमकीला
चुंबन दांतों की सफ़ाई करने का सबसे सहज, सरल और नैसर्गिक तरीक़ा है. किस सेशन के दौरान मुंह के अंदर जो लार बनती है, वह अपने एसिडिक गुणों के कारण दांतों पर जमे प्लाक को तोड़ने और दांतों में कैविटी बनने से रोकता है, क्योंकि लार आपके दांतों में फंसे खाने के टुकड़ों को साफ़ करके दांतों को सड़ने से रोकता है. जो लोग मोतियों जैसे सफ़ेद दांतों की ख़्वाहिश रखते हैं, उनके लिए किस फ़ायदेमंद है. किस दांतों मेें कैविटी भरते हैं और बैक्टीरिया ख़त्म करते हैं.
7. दर्द को करे कम
किस से शरीर में एड्रेनालाइन हार्मोन बनता है जो दर्द की कम करने में मददगार होता है और इसके साथ-साथ शरीर एंडोर्फिन नामक नेचुरल केमिकल को शरीर में छोड़ता है जो दर्द कम या दूर करने के लिए मॉर्फिन जैसी नशीली दवाई से ज़्यादा पावरफुल होती है.
8. लंबी उम्र के लिए करें किस
हर महिला अपने पति को सुबह के समय गुडबाय किस देकर उनकी ज़िंदगी के पांच साल बढ़ा सकती है. जर्मन चिकित्सकों और मनोवैज्ञानिकों के समूह ने दावा किया है कि शादीशुदा पुरुष अगर सुबह के समय अलविदा किस अपने पार्टनर को दें, तो उनका जीवन उन शादीशुदा पुरुषों से ज़्यादा लंबा होता है जो सुबह के समय अपने पार्टनर को अलविदा किस नहीं देते.
Read also: 5 Lies About S*x That You May Have Been Believing
9. मनोदशा में सुधार
चुंबन डोपामाइन और सेरोटोनिन हार्मोन के स्तर को बढ़ाता है, जिससे मूड अच्छा होता है और भावनात्मक उथल-पुथल शांत होती है. अगर आपका मन ठीक नहीं है, तो अपने पार्टनर के साथ जमकर एक किस सेशन कीजिए. आप फ्रेश फील करने लगेंगे.
10. संबंधों में प्रगाढ़ता
चुंबन दो लोगों के आपसी रिश्ते को बहुत ज़्यादा मज़बूत और मधुर बनाता है. इसीलिए जब भी हम चुंबन लेते हैं, तब पुरुष और महिला दोनों के शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन बहुत तेज़ी से बनता है. इसीलिए इस हार्मोन को लव हार्मोन भी कहते हैं, क्योंकि यह अपोज़िट सेक्स के बीच रिश्ते को और गहरा करता है. संबंध अच्छे होने पर आदमी ख़ुश रहता है और स्वस्थ रहने के लिए ख़ुश होना पड़ता है.
11. दांपत्य जीवन करे सफल
पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव के बाद सुलह के लिए किस सबसे बढ़िया ज़रिया है. जो दंपति हमेशा एक-दूसरे को किस करते रहते हैं, उनकी शादीशुदा ज़िंदगी बहुत अच्छी चलती है. जब चुंबन लेते हैं, तब दोनों के शरीर एक-दूसरे के साथ संवाद करने लगते हैं. विवाह के लिए और विवाह के बाद हेल्दी बच्चों के लिए भी किसिंग सेशन बहुत ज़रूरी है.
Comments
No comments yet — be the first to share your thoughts.