
होली 2021 (Picture Credit: ANI)
Comfortable Holi 2021: होलिका दहन (Holika Dahan) के बाद आज पूरे देश में होली (Holi) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. दो दिवसीय होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. तमाम बुराइयों को होलिका की पवित्र अग्नि में जलाने के बाद लोग रंग-गुलाल लगाकर होली त्योहार (Holi Celebration) मनाते हैं. इस दिन लोग सारे-गिले शिकवे भुलाकर साथ मिलकर रंगों भरी होली खेलते हैं और इस पर्व की एक-दूसरे को बधाई देते हैं. हालांकि हिंदू धर्म में किसी भी पर्व की शुरुआत अपने ईष्ट देव और भगवान की पूजा करने के बाद ही होती है. ऐसा ही नजारा मथुरा (Mathura) के बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) और उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में भी देखने को मिला.
होली के पावन अवसर पर जहां यूपी के मथुरा में लोग बांके बिहारी मंदिर में होली का पर्व मनाते दिखे तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में होली पर सबसे पहले भगवान महाकाल को रंग लगाकर रंगों का यह त्योहार मनाया गया. देश के विभिन्न हिस्सों से होली के जश्न की रंग-बिरंगी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जो काफी मनमोहक हैं.
उत्तर प्रदेश में भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा स्थित बांके बिहारी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ होली की शुरुआत की गई. सुबह से ही मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा, जहां भक्त कान्हा के रंग में रंगकर होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाते दिखे. यह भी पढ़ें: Comfortable Holi 2021 Needs & HD Pictures: हैप्पी होली! इन WhatsApp Stickers, Fb Greetings, Picture SMS, Wallpapers के जरिए मनाएं रंगों का त्योहार
बांके बिहारी मंदिर में होली
- Advertisement-Mathura: Devotees collect at Banke Bihari Temple in Vrindavan, on the ocassion of #Holi at the moment. pic.twitter.com/lPUwY78qO7
— ANI UP (@ANINewsUP) March 29, 2021
देखें वीडियो-
#WATCH उत्तर प्रदेश: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में होली का त्योहार मनाते लोग। pic.twitter.com/ueOCamLaTI
- Advertisement-— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2021
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में शुमार महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना की गई. होली के इस खास अवसर पर यहां सबसे पहले भगवान महाकाल को रंग अर्पित कर होली मनाई गई.
महाकालेश्वर मंदिर में होली
मध्य प्रदेश: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल को रंग लगाकर होली मनाई गई। #Holi pic.twitter.com/cqWDzymTXB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2021
देखें वीडियो-
#WATCH | Madhya Pradesh: Prayers being supplied at Mahakaleshwar Temple in Ujjain, on the event of #Holi at the moment. pic.twitter.com/W6927R4T3m
— ANI (@ANI) March 29, 2021
उज्जैन में भगवान भोलेनाथ के भक्तों पर रंगों की खुमारी देखने को मिल रही है. यहां भगवान शिव और देवी पार्वती के रूप में सजे कलाकार धार्मित गीतों पर नृत्य करते दिखे.
उज्जैन में होली मनाते भगवान शिव के भक्त
Madhya Pradesh: Devotees of Lord Shiva play #Holi and dance to the tunes of non secular songs with artists dressed up as Lord Shiva and Goddess Parvati in Ujjain. pic.twitter.com/5fkoAn5e5F
— ANI (@ANI) March 29, 2021
देखें वीडियो-
#WATCH मध्य प्रदेश: उज्जैन में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और मां पार्वती बनकर होली मनाई। #Holi pic.twitter.com/E3Zl0Sp4WV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2021
होली के रंग में रंगे भगवान शिव के भक्त
#WATCH | Devotees of Lord Shiva play #Holi in Ujjain, Madhya Pradesh pic.twitter.com/luVwMVW91k
— ANI (@ANI) March 29, 2021
उधर असम के डिब्रूगढ़ में होली के खास अवसर पर लोगों ने प्रभात फेरी निकाली और इस दौरान लोग फूलों की होली खेलते नजर आए. यह भी पढ़ें: Holi 2021 Hindi Messages: देश में मची होली की धूम! इन कलरफुल WhatsApp Stickers, Fb Greetings, Quotes, GIF Pictures के जरिए दें शुभकामनाएं
फूलों की होली खेलते लोग
असम: डिब्रूगढ़ में लोगों ने होली के मौके पर प्रभात फेरी में फूलों की होली खेली। #Holi pic.twitter.com/GBwe4SyFZb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2021
गौरतलब है कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोग कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए होली का त्योहार मना रहे हैं. आप भी अधिक भीड़ में जाने से बचें और घर पर ही रहकर अपने परिवार वालों के साथ होली के पर्व का आनंद लें. आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं.
//vdo (function(v,d,o,ai){ai=d.createElement('script');ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild(ai);})(window, document, '//a.vdo.ai/core/latestly/vdo.ai.js');
//colombai try{ (function() { var cads = document.createElement("script"); cads.async = true; cads.type = "text/javascript"; cads.src = "https://static.clmbtech.com/ase/80185/3040/c1.js"; var node = document.getElementsByTagName("script")[0]; node.parentNode.insertBefore(cads, node); })(); }catch(e){}
}
});